इंसान की नाक से पता चल जाता है उसका स्वभाव, नाक की आकार से भविष्य जानिये

इंसान की नाक : जब भी आप किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं तो स्वाभाविक तौर पर उसकी आँखें और नाक पर ही ध्यान देते हैं | किसी भी व्यक्ति की सुंदरता देखना हो तो उसके नाक-नक्श पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है | जिस तरह से हाथों की लकीरों को देखकर भविष्‍य के बारे में जाना जा सकता है। ठीक उसी प्रकार समुद्रशास्‍त्र में शरीर के अंगों के बारे में बताया गया है | यानी कि इनके आकार के आधार पर ही व्‍यक्ति के व्‍यवहार और भविष्‍य के बारे में जाना जा सकता है |

सुंदरता सभी का दिल जीत लेती है | भले ही हम यह सब जानते हैं कि इंसान को राख बन जाना है फिर भी हम सुंदरता पर मरना नहीं छोड़ते | समुद्र शास्त्र का मानना है कि मनुष्य की सुंदरता में नाक का बहुत महत्व होता है। अगर पूरा शरीर सुंदर है, लेकिन नाक का आकार ठीक नहीं है तो सारी खूबसूरती कम हो जाती है |

इंसान की नाक से पता चल जाता है उसका स्वभाव, नाक की आकार से भविष्य जानिये

वैसे तो भविष्य ईश्वर के सिवा किसी को नहीं पता होता, लेकिन इंसान बस जान ने की कोशिश कर सकता है | यहां हम जानेंगे कि ‘नाक’ के आकार के आधार पर समुद्रशास्‍त्र क्‍या जानकारी दी गई है |

अगर सीधी हो ‘नाक’ तो
कहते हैं कि जिनकी नाक सीधी होती है तो ऐसे व्‍यक्ति काफी धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं | अगर किसी पुरुष की नाक सीधी है तो उसे समझना जरा कठिन है | समुद्र शास्त्र का मानना है कि सीधी नाक वाले लोगों के दिल दिमाग में क्या चल रहा है ये समझ पाना मुश्किल होता है | समुद्रशास्‍त्र में बताया गया है कि ये काफी सादा जीवन जीते है |

झुकी और छोटी- चपटी हो ‘नाक’ तो
समुद्रशास्‍त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्‍यक्ति की ‘नाक नीचे की ओर झुकी हुई हो तो इनका अलग सा स्वाभाव होता है | चपटी नाक वाले व्यक्ति हो सकता है बहुत खूबसूरत ना लगें, लेकिन असल में वो बहुत ही सफल इंसान होते हैं| जिन लोगों की नाक चपटी होती है उनके लिए कहा जाता है की वो कम उम्र में ही सफलता पा लेते है|

अगर तोते जैसी हो “नाक” तो
समुद्रशास्‍त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्‍यक्ति की नाक तोते जैसी हो तो उनका भविष्‍य काफी उज्‍ज्‍वल होता है | जिन पुरुषों की नाक तोते जैसी होते हैं उनसे थोड़ा सावधान रहना चाहिए | ऐसे लोग काफी तेज और तीखे किस्म के होते है। इनमें सफलता की इतनी चाह होती है की जब तक उसे पा ना लें, चैन से नहीं बैठते हैं |

अगर किसी की “नाक” उठी हुई है
समुन्द्र शास्त्र के अनुसार, अगर किसी पुरुष की नाक थोड़ी उठी हुई तो आसार हैं की वो व्यक्ति बहुत गुस्से वाला होगा | हालांकि इनके अंदर जोश की कोई कमी नहीं होती है |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago