Categories: Government

कंपनी की लापरवाही की भेंट चढ़ा मजदूर का अंग, विधायक नीरज शर्मा ने अधिकार के लिए उठाई आवाज

देश के मजदूरों को देश की रीड कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि औद्योगिक क्षेत्रों में कर्मचारियों और मजदूरों के कार्यभार पर एक औद्योगिक कंपनी और देश का विकास आधार होता है।

वहीं बड़े दुख की बात है कि इन मजदूरों के साथ कोई भी घटना या दुर्घटना होने पर कंपनी द्वारा इन्हें उनके भविष्य के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जाता।

कंपनी की लापरवाही की भेंट चढ़ा मजदूर का अंग, विधायक नीरज शर्मा ने अधिकार के लिए उठाई आवाज

ऐसा ही आज सेक्टर -25 स्थित विनस कंपनी में हुआ। जहां एक मजदूर के साथ दर्दनाक हादसा घटित हो गया। हादसे के दौरान सागर नामक व्यक्ति के हाथ की उंगलियां मशीन में काम करते-करते कट गई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि कंपनी में इस तरह की घटनाएं घटी हो।

इससे पहले भी इसी कंपनी में 23 मजदूरों के अंग भंग हो चुके है। इतनी बार इस तरह की दर्दनाक घटनाए घटित होने के बावजूद यहां किसी तरह के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। आलम यह है कि इस तरह घटनाए बार बार होने के बावजूद यहां किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई।

इस बात की सूचना मिलते ही एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने उक्त व्यक्ति का जायजा लिया वहीं उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए कि इतनी बार घटना होने के बाद भी आखिरकार क्यों कंपनी द्वारा किसी भी तरह के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि वह मजदूरों के हक के लिए लड़ेंगे और उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि इस तरह की कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि मजदूरों को उनका हक मिल सके और आने वाले भविष्य में कंपनी की लापरवाही का भुगतान मजदूरों को अपने अंग भंग करके ना चुकाने पड़े। वहीं उन्होंने ठेकेदार एवं कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago