Categories: Government

आनलाइन डाटा फीड करने मे कछुए की गति का पता करने मौका स्थल पर पहुंचे संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान

कोरोना वायरस के कारण लागू है लॉकडाउन में भले ही देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आर्थिक मंदी से जूझने के बावजूद देश अब धीरे-धीरे पटरियों पर वापस लौट कर आई थी सामान्य जीवन को एक बार फिर से सामान्य बनाकर आर्थिक मजबूत होकर देश की नींव को और मजबूत किया जा सके।

ऐसे में अब देश के नेता, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी धीरे धीरे अपने कार्यस्थल पर वापस लौट रहे हैं।

आनलाइन डाटा फीड करने मे कछुए की गति का पता करने मौका स्थल पर पहुंचे संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान

कार्य को सुचारू रूप से संचालन में लाने के लिए संबंधित अधिकारियों ने आदेश भी दे दिए हैं लेकिन उसके बावजूद कुछ लेट लतीफ के कारण कर्मचारी अपना कार्य समय पर पूरा करने में असमर्थ हो रहे थे।

जिन्हें नगर निगम द्वारा कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। वहीं अब इसके बाद काफी हद तक सुधार देखने को मिला है।

दरअसल, नगर निगम द्वारा संपत्ति का डाटा ऑनलाइन की प्रक्रिया पर अब मंजूरी दे दी है जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा डाटा फेल करने में समय लग रहा था जिन्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा जा चुका है।

इसके बावजूद मंगलवार को संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने आईटी सेल का दौरा कर वहां का जायजा लिया।

उन्होंने बल्लभगढ़ संपत्ति कर जोन के सहायक अशोक ठाकुर, अक्षय कुमार तथा दशरथ से आनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

साथ ही सभी अधिकारियों को कर्मचारियों को हिदायत दी कि आनलाइन डाटा फीड करने में तेजी लाएं।

प्रशांत अटकान ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद और एनआइटी जोन के संपत्ति कर का अधिकांश डाटा आनलाइन फीड किया जा चुका है। बल्लभगढ़ जोन की ओर से कमियां हैं। इन्हें दूर कराया जा रहा है।

बता दें कि पिछले दिनों आनलाइन डाटा फीड करने में धीमी गति होने के चलते बल्लभगढ़ के कर अधिकारियों सहित कई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। अब प्रशांत अटकान ने स्वयं आइटी सेल आकर डाटा फीड करने के काम का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय कर अधिकारी विजय सिंह भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago