जन्मदिन : फरीदाबाद के सोनू निगम कैसे बने सिंगिंग सरताज, जानिये उनसे जुड़ी सभी बातें

अपने सपनों को पूरा करने का जोश यदि इंसान के दिल में हो तो कोई भी चीज़ उसे रोक नहीं सकती | शहर बड़ा हो या छोटा सफलता पाने के लिए बस हौसले बड़े होने चाहिए | गायक सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था |

सोनू का रुझान बचपन से ही संगीत की ओर था | उनको यह हुनर पिता से मिला | आज सोनू की गिनती भले ही बॉलीवुड के बड़े गायकों में होती है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो शादियों में गाया करते थे | सोनू के जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें |

जन्मदिन : फरीदाबाद के सोनू निगम कैसे बने सिंगिंग सरताज, जानिये उनसे जुड़ी सभी बातें

इंसान की सफलता का कारण उसकी जिद्द और उसका हौसला बनता है | चार साल की उम्र से सोनू अपने पिता अगम निगम के साथ स्टेज शोज, पार्टियों और शादियों में गाना गाने लगे थे। | सोनू के पिता भी अच्छे गायकों में शुमार थे। सोनू निगम दिग्गज गायक मोहम्मद रफी से बहुत प्रभावित हैं|

सफलता की राह तक पहुंचने के लिए अपने काम से शर्मिंदगी नहीं करनी चाहिए | सोनू ने कभी भी शादियों में गाने में असहज महसूस नहीं किया | शुरुआती दिनों में वो रफी के गाने ही स्टेज पर गाया करते थे | 18 साल की उम्र में सोनू निगम के पिता अपने बेटे को लेकर मुंबई पहुंचे। जहां वो बॉलीवुड सिंगिंग करियर को आगे बढ़ाने में जुट गए |

इंसान की कामयाबी के पीछे उसका परिवार ही होता है | सोनू की सफलता का कारण उनकी मेहनत तो है ही साथ में उनके पिता का साथ देना भी है | सोनू निगम ने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत का प्रशिक्षण लिया | हालांकि मुंबई पहुंचने के बाद सोनू निगम का सफर इतना भी आसान नहीं था। पैसे कमाने के लिए वो लगातार स्टेज शोज करते रहे | सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामा’ को होस्ट करके सोनू निगम को बड़ी पहचान मिली | 1995 में यह शो प्रसारित हुआ | इसी बीच वो टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से मिले |

हर किसी की कहानी में एक हीरो होता है, सोनू निगम के की कहानी में वो हीरो गुलशन कुमार निकले | गुलशन कुमार ने सोनू को फिल्म ‘बेवफा सनम’ में गाने का मौका दिया | फिल्म में उनका गाया गाना ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ सुपरहिट रहा | इसके बाद सोनू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा |फिल्म ‘मुकाबला’, ‘शबनम’, ‘आग’, ‘हलचल’ से सोनू निगम को बॉलीवुड में पहचान मिली। 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ में उनका गाया गाना ‘संदेसे आते हैं’ सुपरहिट हुआ था। यह वो गाना था जिसने उन्हें पूरे देश का चहेता बना दिया |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago