Categories: Uncategorized

किसी भी राज्य का व्यक्ति अब अपने राज्य के राशनकार्ड से प्राप्त कर सकता है अपना राशन – दुष्यंत चौटाला

अब हरियाणा में रह रहे अन्य राज्य के लोगों या हरियाणा से बाहर रह रहे प्रदेश के लोगों को वहां डिपुओं से राशन मिल पाएगा क्योंकि राशनकार्ड धारक गुणवता और माप का आंकलन करके कहीं भी अपने मन चाहे डिपोधारक से अपने हिस्से का राशन ले सकता है।

यह जानकारी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ‘एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड‘ योजना के बारे में लोगों मे जागरूकता लाने के उद्देश्य से गुरुग्राम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए दी।

किसी भी राज्य का व्यक्ति अब अपने राज्य के राशनकार्ड से प्राप्त कर सकता है अपना राशन – दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड” योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस योजना से तीन बड़े फायदे होंगे। एक तो फायदा यह होगा कि राशनकार्ड धारक उस राशन डिपो से अपना निर्धारित राशन ले पाएगा जहां पर राशन उपलब्ध है।

दूसरा, प्रदेश ही नहीं किसी भी प्रदेश का राशन कार्ड धारक अब किसी अन्य राज्य में भी उसके लिए निर्धारित राशन प्राप्त कर सकता है और तीसरा लाभ यह है कि राशनकार्ड धारक गुणवता और माप का आंकलन करके अपने मन चाहे डिपोधारक से अपने हिस्से का राशन ले सकता है।

डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को राशन देने में आई समस्याओं का परिणाम यह योजना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने बड़े प्रभावी ढंग से बहुत ही कम समय में इस योजना को तैयार किया। योजना को लागू करने की इच्छा जाहिर करने वालों में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में से एक था।

उन्होंने बताया कि यह योजना लागू होने से बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा तथा अन्य प्रदेशों से हरियाणा में काम के लिए आने वाले लोग वहां पर जारी अपने राशन कार्ड से हरियाणा में भी राशन ले पाएंगे। इस योजना में यह भी संभव किया गया है कि एक परिवार के यदि दो सदस्य अपने मूल प्रदेश में रहते हैं तथा 3 सदस्य हरियाणा में आए हुए हैं तो वे तीन सदस्यों का राशन यहां पर ले सकते हैं और परिवार के दो सदस्य अपने हिस्से का राशन वहीं पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, नौकरी की विवशता की वजह से यदि कोई हरियाणा का नागरिक बिहार या अन्य प्रदेश में काम कर रहा होगा तो वह अपने परिवार के लिए यहां के राशनकार्ड पर वहां पर राशन ले सकता है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पीओएस मशीन के साथ ई-वेइंग मशीन को जोड़कर उसका डिजीटल रिकॉर्ड रखने की सुविधा भी हरियाणा में शुरू की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से राशन वितरण पर डिजीटल तौर पर निगरानी रखी जा रही है।

दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में जरूरत पड़ी तो मूवेबल डिपो शुरू करने में भी हरियाणा पीछे नही रहेगा। आज के समारोह में उन्होंने कुछ प्रवासी नागरिकों को अपने हाथों से राशन भी वितरित किया। यह योजना देश के 20 राज्यों में शुरू हो चुकी है तथा मार्च 2021 तक पूरे देश में लागू होगी। वर्तमान में देश की दो तिहाई आबादी इस योजना से लाभान्वित हो रही है।

इस अवसर पर हरियाणा के श्रम राज्यमंत्री अनूप धानक , मंडलायुक्त अशोक सांगवान, खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक चंद्रशेखर खरे, उपायुक्त अमित खत्री, अतिरिक्त श्रम आयुक्त मुनीष शर्मा, जजपा के जिला अध्यक्ष सूबे सिंह बोहरा , वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश सहरावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago