Categories: HealthPolitics

कोविड-19 अलर्ट- अमिताभ बच्चन के बाद अब सोनिया गांधी को किया गया हॉस्पिटल में एडमिट

कोविड-19 महामारी का आम लोगों, नेताओ, अभिनेताओं और सभी लोगों पर असर दिख रहा है। कुछ दिन पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन, उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

अभी अभी खबर आ रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि कोविड-19 के चलते उनके कई डेली रूटीन चेकअप होने हैं।

कोविड-19 अलर्ट- अमिताभ बच्चन के बाद अब सोनिया गांधी को किया गया हॉस्पिटल में एडमिट

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया था, “स्वास्थ्य परीक्षण और जांच” के लिए उन्हें शाम 7 बजे निजी सुविधा के साथ अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ डीएस राणा ने कहा, ” उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। इससे पहले सोनिया गांधी ने पार्लियामेंट के सदस्यों के साथ लगभग 3 घंटे की मीटिंग की थी जिसमें उन्होंने हर सदस्य की वर्तमान पॉलिटिकल समस्याओं के बारे में बातचीत की।

आपको बता दें कि यह मीटिंग ऑनलाइन की गई थी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व मंत्री ए के एंटनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खड़गे, अंबिका सोनी, पी चिदंबरम और जयराम रमेश भी शामिल थे।

फिलहाल उनके डॉ राणा ने बताया है कि इसमें घबराने वाली बात कोई बात नहीं है। डेली रूटीन चेकअप के लिए सोने गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति अभी स्थिर है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Written by- Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago