शादी के बाद आदमी बन गया औरत, ये कहानी उड़ा देगी होश

भारतीय संस्कृति में शादी के बंधन को बहुत पवित्र माना गया है | शादी के बिना दुनिया अधूरी सी लगती है, लेकिन शादी के बाद अगर कोई पति ये इच्छा जताए कि वो मर्द से महिला बनना चाहता है, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पत्नी को कैसा लगेगा? ये एक सच्ची कहानी है | इस कहानी में जितना अचम्भित कर देने वाला चरित्र था पति का उतना ही विस्मित करने वाली भूमिका थी उसकी पत्नी की | किन्तु इतना ही कमाल ये भी हुआ कि ये सब होने के बाद भी अपनी जोड़ी इन दोनों में से किसी ने भी नहीं तोड़ी |

प्यार सच्चा हो आशिक सच्चा होतो हर दिन खूबसूरत होता है | अजीब सी बात है किन्तु ये सच है| अमेरिका के मिशिगन शहर में शादी के बाद पति ने जो किया उसको पत्नी ने समर्थन दिया और उसके बाद ये जोड़ी दुनिया की अपनी किस्म की अजीबोगरीब जोड़ी हो गई | अच्छी बात ये भी है कि इसके बाद भी दोनों साथ साथ हैं |

टेलर वैनमैल्सर और सारा वैनमैल्सर

शादी के बंधन में भरोसा और प्रेम दोनों ही मान्य रखते हैं | टेलर वैनमैल्सर है वो पति और सारा वैनमैल्सर वह पत्नी जिन्होंने एक लम्बे समय तक एक दूसरे की साथ प्यार का रिश्ता रखने के बाद शादी करने का फैसला लिया | उन दिनों टेलर मर्द हुआ करता था | किन्तु शादी के बाद जब टेलर ने सारा से कहा कि वह महिला बनना चाहता है तो सराह चौंक उठी | लेकिन इसीको प्यार कहते हैं | सारा ने अपने पति को हां कह दी |

प्रेम का मतलब बस दिखावा नहीं, एक दूसरे को समझना भी प्रेम होता है | टेलर की ये एक पुरानी चाहत थी और वह बरसों से एक महिला में बदल जाना चाहता था | किन्तु समाज से शर्माते हुए अपनी तमन्ना को दबाता रहा | सारा और टेलर के प्यार की मजबूती इतनी थी कि सारी सच्चाई जानने के बाद भी उन्होंने शादी करने का फैसला किया | शादी के बाद ये कपल हैप्पी मैरिड लाइफ जीने लगे |

शादी के बंधन में दिल में कोई बात एक दूसरे के प्रति नहीं छुपानी चाहिए | विवाह के बाद उसने अपने मन की बात अपनी पत्नी को बता दी तो पत्नी ने झटका खाने के बाद भी उसको निराश नहीं किया | और दोनों के प्रेम और विवाह का संबंध यथावत रहा | कुछ दिनों बाद दोनों ने एक बच्चे को भी गोद ले लिया और ये तीनो प्यार के साथ जिंदगी बिता रहे हैं और एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago