Categories: Crime

टीवी एंकर प्रिया जुनेजा ने की आत्महत्या पुलिस कर रही है मामले की जांच

कितना मुश्किल होता है एक ऐसे दौर से गुजरना जो कष्टदायक हो परिस्थितियां अनुकूल हो और उस समय ना समझौता समझ आता है और ना ही समझ आती है उस वक्त से लड़ाई ,,,, इसी जिद्दोजहद में कुछ इंसान टूट जाते हैं और अपना लेते हैं एक ऐसा तीसरा रास्ता जो कहलाता है आत्महत्या

मीडिया जगत के उभरते सितारे का इस तरह से जाना अपने पीछे छोड़ गया बहुत सारे सवाल की आखिर क्यों किया ऐसा ।

टीवी एंकर प्रिया जुनेजा ने की आत्महत्या पुलिस कर रही है मामले की जांच

दिल्ली की एक महिला न्यूज़ एंकर प्रिया जुनेजा ने शुक्रवार सुबह 5 बजे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

प्रिया ने आत्महत्या क्यों कि इसका पता अभी तक नही लग पाया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह घटना पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की है। प्रियंका कई चैनलों में काम कर चुकी हैं। मौजूदा वक्त में वह हरियाणा के एक यूट्यूब चैनल में एंकर के रूप में कार्यरत थीं। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि कई दिनों से अपनी नौकरी को लेकर काफी डिप्रेशन में थी।

प्रिया ने नॉकरी बदली थी
प्रिया ने कुछ दिन पहले अपनी नौकरी बदली थी। जिंदगी चलाने के लिए वो अभी एक छोटे चैनेल में काम कर रही थी लेकिन वहां वो कुछ नही थी इससे पहले वह एक नैशनल न्यूज चैनल में काम करती थीं

लेकिन हाल में उन्होंने नौकरी बदली थी। वह अपने घर पर कहती थीं कि उसे यहां पर ठीक नहीं लग रहा है और वह किसी बड़े चैनल में काम करना चाहती है। वो इस नॉकरी से खुश नही थी बड़े स्तर पर काम करने के बाद छोटे स्तर पर काम करना प्रिया के लिए मुश्किल हो रहा थे लोगो ने तानों ने उसको तोड़ दिया था और उनसे मौत को गले लगा लिया

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट प्रिया की एक दोस्त ने मीडिया को बताया कि प्रिया के चेहरे पर सिर्फ मुस्कान ही देखी है, इसी साल पत्रकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि बनकर आई थीं। मार्च में नौकरी जाने के बाद वह अपने भविष्य को लेकर परेशान रहने लगी थीं।

एक छोटे चैनल में नौकरी मिली तो लोग उसे ताने मारने लगे। परिवार से जुड़े सदस्यों ने बताया कि प्रिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी, लेकिन पिछले काफी समय से उसने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना छोड़ दिया था

वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उनके करीबियों के मुताबिक, वह ज्यादातर हंसते-मुस्कुराते हुए ही नजर आती थी। प्रिया ने हाल में सिंगर कैलाश खेर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान लॉकडाउन में परेशानियों के बारे में शेयर किया था।


कुछ समय से प्रिया अवसाद की शिकार थी और उनकी कॉउंसलिंग कराई जा रही थी

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago