Categories: Entertainment

धूम मचा रहा है रैपर बादशाह और सिंगर फाजिलपुरिया का नया गाना- हरियाणा रोडवेज

लॉकडाउन के चलते लोग एक ही रूटीन और एक ही दिनचर्या का पालन करके परेशान हो गए हैं। लोगों को अपना मनोरंजन करने के लिए कुछ ना कुछ चाहिए।

ऐसे में कुछ लोग गाने सुनते हैं, कुछ वीडियो देखते हैं, कोई फिल्में देखता है और कोई वेब सीरीज।

धूम मचा रहा है रैपर बादशाह और सिंगर फाजिलपुरिया का नया गाना- हरियाणा रोडवेज

घर पर रह रहे लोगों के मनोबल को बढ़ाने के लिए और उनका मनोरंजन करने के लिए रैपर बादशाह और सिंगर फाजिलपुरिया ने हरियाणा रोडवेज पर एक गाना निकाला है।यह देसी गाना ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर भी आ गया है। इस गाने से पहले हिटमेकर बादशाह और फाजिलपुरिया 2016 में “चूल” गाने में एक साथ दिखे थे।

इस बार दोनों की जोड़ी ने हरियाणा रोडवेज पर एक देसी ट्रैक दिया है। आपको बता दें कि यूट्यूब पर यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है।भले ही इस गाने के शब्द देसी हैं लेकिन कोई भी हिंदी भाषी व्यक्ति इस गाने को बड़ी सरलता से समझ सकता है।

बहुत कम लोग ऐसे हैं जिन्हें पता है कि रैपर बादशाह और सिंगर फाजिलपुरिया हरियाणा से हैं। इस गाने के जरिए उन्होंने अपनी मिट्टी को श्रद्धांजलि दी है।

हिटमेकर रैपर बादशाह ने खुद बताया कि – ” यह गाना हरियाणवी गीत है, लेकिन हिंदी भाषी भी इसे समझ सकते हैं।श्रोताओं ने अब तक मुझ पर खूब प्यार बरसाया है और मेरे प्रयोगों को अपनाया है और मुझे उम्मीद है कि मेरे और फजिलपुरिया द्वारा कि गई इस कोशिश का पूरा आनंद लेंगे।

फाजिलपुरिया के साथ फिर से जुड़ना बहुत ही शानदार अनुभव रहा। वह बहुत प्रतिभाशाली है। मैं श्रोताओं की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेहद उत्सुक हूं। “

क्या आपने अभी तक रैपर बादशाह और सिंगर फाजिलपुरिया का यह देसी गाना यूट्यूब पर सुना? अगर नहीं सुना तो जाइए सुनिए और कमेंट करके बताइए कि आपको कैसा लगा?

Written by Vikas Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago