Categories: Government

हरियाणा के सीएम ने दिया बेटियों को तोहफा अब करेंगी तरक्की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस साल रक्षा बंधन पर लड़कियों को बड़ा तौहफा देने का मन बना लिया है। खट्टर सरकार राज्य में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा,

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में 10 नए महिला कॉलेज खोलने की मंजूरी दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खट्टर सरकार में एक अधिकारी ने कहा है कि खट्टर रक्षाबंधन पर सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 नए कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे।

राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी कॉलेजों की मैपिंग के बाद यह तय किया गया कि 20 किलोमीटर के दायरे में कम से कम एक सरकारी कॉलेज खोला जाएगा। 10 नए महिला कॉलेजों के साथ राज्य में कॉलेजों की संख्या बढ़कर 350 हो जाएगी।

उपायुक्त पंकज ने बताया कि इन महाविद्यालयों के अपने भवन निर्माण होने तक शुरुआती दौर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षाएं शुरू होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इसी दिन प्रदेश के 10 कन्या महाविद्यालयों का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नायब तहसीलदार, फिरोजपुर झिरका इन कार्यक्रम के ओवर ऑल इंचार्ज होंगे।

जजपा नेता समसुद्दीन गूमल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का झिरका में महिला कॉलेज बनाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह खासकर झिरका विधानसभा के लोगों के लिए ईदुल-अजहा के मौके पर महिला कॉलेज बनाने का फैसला दोहरी खुशी लेकर आया है।

गूमल ने कहा कि पूरे उपमंडल के 120 गांवों के बीच एक भी सरकारी कालेज नहीं है। शिक्षा के संसाधन के अभाव में हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां प्राइमरी शिक्षा या आठवीं कक्षा के बाद स्कूल ड्रॉप आउट कर देती है। उन्होंने बताया कि महिला कॉलेज के निर्माण पर लगभग 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इरसाद, शौकीन, आरिफ, रामलाल, खालिद, भवानी सिंह, तेजपाल, सोहन लाल, जगतपाल, भोलू ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शुक्रिया अदा किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago