फरीदाबाद में लोग नहीं दे रहे हैं अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी : प्रशासन

फरीदाबाद में लोग नहीं दे रहे हैं अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी : प्रशासन :- फरीदाबाद वासियों के दिल से कोरोना का डर जाता दिखाई दे रहा है। महामारी को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे है सर्व में ऐसी बात बात निकल के आई है कि जो जिले वासियों को बहुत परेशानियों में डाल सकता है।

सर्व के अनुसार लोग बेखौफ हो चुके हैं, उनमे कोरोना को लेकर जरा सी भी सतर्कता नहीं है। सर्व से पता चला है कि फरीदाबाद वासी सोचते हैं कोरोना हो जाने के बाद लोग आसानी स ठीक हो सकते हैं।

फरीदाबाद में लोग नहीं दे रहे हैं अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी : प्रशासन

महामारी का प्रकोप चरम पर है, लेकिन जिले के लोगों का यूँ बेखौफ होकर घूमना बड़े खतरे का संकेत है | ज्यादातर लोग सर्व दौरान बीमारी के लक्षणों को छुपा रहे हैं | यदि उन्हें कोई लक्षण है भी वे साफ़ इंकार कर देते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है | ऐसे लोग सिर्फ अपने घर वालों के लिए ही नहीं समाज के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं |

लोगों के इस तरह के बर्ताव के कारण प्रशासन ने अब तय किया है कि सर्व के दौरान लोगों की स्वास्थ्य जांच भी होगी | इसके लिए ऑक्सी मीटर और थर्मल स्कैनर जैसे उपकरणों को भारी मात्रा में ख़रीदा गया है |

फरीदाबाद के डीसी यशपाल यादव का कहना है कि जिले वासियों को महामारी का डर सिर्फ शुरू के दौर में था, लेकिन जैसे – जैसे बाकी लोग ठीक होते गए, वैसे – वैसे डर भी गायब होता गया |

शसर्व के दौरान यदि किसी को खांसी, जुकाम आदि होता भी है तो वे साफ़ इंकार करदेते हैं | जिस से कोरोना के और भी केसेस बढ़ सकते हैं | और बढ़ भी रहे हैं | प्रदेश में हॉटस्पॉट यूँ ही थोड़ा बना है, अपना फरीदाबाद | हरियाणा में कोरोना के 40 हजार मामले होने वाले हैं | जिले का आकड़ा 5 हजार को छूने वाला है |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago