हरियाणा : मुख्यमंत्री के सचिव की फेक फेसबुक आईडी बना लोगों से मांगे पैसे

महामारी और अपराध दोनों ही रुकने को तैयार नहीं हैं | हरियाणा में साइबर ठगी के मामलों की फेहरिस्त इतनी लंबी होती जा रही है कि इसको सुलझाना कठिन पड़ रहा है | इस बार साइबर ठगों ने सीधे मुख्यमंत्री के निजी सचिव के फेसबुक एकाउंट में सेंध लगाई है | उनका फेक फेसबुक आईडी बनाकर लगभग 12 लोगों से पैसे मांगे गए हैं | निजी सचिव अभिमन्यु सिंह को सोमवार सुबह फेसबुक एकाउंट हैक होने का पता चला |

महामारी के दौर में हरियाणा कोरोना से तो लड़ ही रहा है साथ ही ऐसे साइबर ठगों से भी बचने की अवश्यकता है | सचिव के नाम पर पंजाब भाजपा के एक पदाधिकारी, हरियाणा के एक पूर्व राज्य मंत्री के पीए व फरीदाबाद के एक एसएचओ सहित 12 लोगों से पैसे की मांग की गई है |

हरियाणा : मुख्यमंत्री के सचिव की फेक फेसबुक आईडी बना लोगों से मांगे पैसे

ठग नए – नए तौर तरीकों से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं | अभिमन्यु सिंह ने फेसबुक आईडी हैक होने की शिकायत पंचकूला में साइबर सेल को दे दी है | मंगलवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू हो गयी है, जिसमें साइबर ठग का पता लगाने की कोशिश की जाएगी | डीजीपी मनोज यादव पहले ही लोगों को आगाह कर चुके हैं कि कोरोना के दौरान साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं | इसलिए सभी सावधान रहें |

महामारी के इस युग में साइबर क्राइम का बढ़ना कोई चौकाने वाले बात नहीं, ठग नए – नए तरीकों से आपको ठगने का प्रयास करेंगे लेकिन आप सभी सोशल मीडिया के साथियों को आगाह कर दें कि कोई भी फेसबुक, ट्विटर या व्हाट्सएप के जरिए पैसे की मांग करे तो उसे न दें, राशि की मांग करने वालों का पूरा सत्यापन किया जाए |

कोरोना के साथ – साथ साइबर अपराधियों से भी हमें लड़ना है | जिस भी कॉल पर आपको संदेह लगे कि आपसे बैंक संबंधी जानकारी और अन्य चीजे पूछीं जा रही हैं तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें या पुलिस को सूचित करें |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago