श्रीराम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर, फरीदाबाद सेक्टर-16 अपना पार्क में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर आज प्रात: सेक्टर-16 के अपना पार्क में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरविंद सूद विभाग संघचालक आरएसएस ने की।

इस मौके पर प्रसाद के रूप में लड्डू भी वितरित किए गए।इस अवसर पर आरएसएस के नगर संघचालक डॉ. देशबंधु, चुन्नीलाल चोपड़ा तथा दिनेश छाबड़ा, राकेश गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व सभी घर-परिवारों ने अपनी अपनी छत पर धर्म- ध्वजा स्थापित की।

श्रीराम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर, फरीदाबाद सेक्टर-16 अपना पार्क में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कुलदीप सिंह साहनी मंडल अध्यक्ष अजरौंदा तथा टोनी पहलवान ने कहा कि कई सौ वर्षों के बाद राम भक्तों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण सपना सच हो रहा है। रामनगरी अयोध्या में यह रामकथा का नया अध्याय है, 492 वर्ष तक चली संघर्ष-कथा का अपना ‘उत्तरकांड’ है।

इस अवसर पर वर्ष 1990-92 विश्व हिन्दू परिषद के योद्धा और जिला मंत्री, श्रीराम के कार्य करने हनुमान जी समान जिन्होंने अथक परिश्रम किया, ऐसे स्व. सतप्रकाश कपूर को नमन किया गया तथा स्व. कपूर की धर्मपत्नी का सभी भक्तों ने आशीर्वाद लिया।

देशवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।हवन यज्ञ में भास्कर चावला, संजय खंडेलवाल, प्रमोद अरोड़ा, सुरेंद्र सांगा, अनिल अरोड़ा, नवीन पसरिचा तथा जय कत्याल तथा तपन पराशर ने आहुतियां डालीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago