जानिए इस स्वतंत्रता दिवस फरीदाबाद और हरियाणा के अन्य शहरों में कौनसा मंत्री कहा फहराएगा झंडा

कोविड-19 के चलते केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा सरकार ने विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन का कार्यक्रम जारी किया है।

राज्यस्तरीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में होगा जहां पर राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए एट होम कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

जानिए इस स्वतंत्रता दिवस फरीदाबाद और हरियाणा के अन्य शहरों में कौनसा मंत्री कहा फहराएगा झंडा

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी परिपत्र अनुसार मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला गुरूग्राम में ध्वजारोहण करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता अम्बाला, उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा भिवानी, शिक्षा मंत्री श्री कवंर पाल फरीदाबाद, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा पलवल, बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह हिसार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल नारनौल, और सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल कुरूक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री ओम प्रकाश यादव रेवाड़ी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा जींद, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री श्री अनूप धानक रोहतक तथा खेल राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

अम्बाला मंडल के आयुक्त यमुनानगर में, करनाल मंडल के आयुक्त पानीपत में, रोहतक मंडल के आयुक्त झज्जर में, फरीदाबाद मंडल के आयुक्त नूंह में, हिसार मंडल के आयुक्त सिरसा में, फतेहाबाद के उपायुक्त फतेहाबाद में, कैथल के उपायुक्त कैथल में, सोनीपत के उपायुक्त सोनीपत में तथा चरखी दादरी के उपायुक्त चरखी दादरी में ध्वजारोहण करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago