Categories: Crime

फरीदाबाद में चाकू के बल पर दुकानदार से लूटपाट करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ।

फरीदाबाद:-क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने गुप्त सूचना के आधार पर चाकू के बल पर दुकानदार से लूटपाट करने वाले अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी जितेंद्र फिलहाल भारत कॉलोनी फरीदाबाद में रह रहा है।

श्रीमती धारणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में आरोपी जीतू ने अपने साथी प्रदीप, मुस्ताक, शाकिर के साथ मिलकर दिनांक 29-07-2020 घटना को अंजाम दिया।

फरीदाबाद में चाकू के बल पर दुकानदार से लूटपाट करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ।

मुंह पर मास्क लगाकर दोपहर लगभग 1:30 बजे नंगला गुजरान गांव स्थित भूमि कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान मालिक की दुकान में जबरन घुसकर दुकानदार को चाकू दिखाकर गल्ले से 40 हजार रुपये लूट लिए थे तथा दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग गए थे। जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना मुजेसर में लूट और arm एक्ट की धारा सहित मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू के साथी प्रदीप, शाकिर, मुस्ताक को क्राइम ब्रांच ने 1 अगस्त 2020 को गिरफ्तार कर लिया था जिन को अदालत में पेश कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। उपरोक्त तीनों आरोपियों से वारदात में प्रयोग बटन दार चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है।

उपरोक्त मुकदमा में आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू की गिरफ्तारी बकाया थी जिसको भी आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके एक साथी अख्तर की तलाश जारी है जिसको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू से ₹4000 रुपए बरामद कर आज आरोपी को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया ।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago