Categories: Trending

प्रेमिका की कब्र पर सोता था प्रेमी, लेकिन एक दिन कब्र पर सोते ही उड़ गए प्रेमी के होश….

सच्चा प्यार सदा अमर रहता है और प्यार करने वाले लोग लाख परेशानियों के बाद भी अपने प्यार को नहीं भूल पाते हैं। प्यार से जुड़ी एक ऐसी ही सच्ची कहानी इन दिनों खूब सूर्खियों में है। दरअसल हाल ही में एक प्रेमी की प्रेमिका की मौत हो गई थी। मौत के बाद प्रेमिका के घर वालों ने शव को तुरंत दफना दिया। जिसके बाद ये प्रेमी रोज प्रेमिका की कब्र पर जाकर सोने लगा। कई दिनों तक प्रेमिका की कब्र पर सोने के बाद अचानक से प्रेमी को इस बात का एहसास हुआ कि उसकी प्रेमिका की मौत नहीं हुई है बल्कि उसे मारा गया है। जिसके बाद प्रेमी ने पुलिस से मदद मांगी और पुलिस से इस मामले की जांच करने को कहा। ये मामला उत्तर प्रदेश के सिम्भावली थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का बताया जा रहा है।

प्रेमी पर हुआ हमला

पुलिस में अपनी प्रेमिका की मौत की एफआईआर दर्ज करवाने के कुछ ही दिनों बाद प्रेमी पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी पर प्रेमिका के घरवालों ने गोली चलवाई थी। जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

चार महीने बाद किया केस दर्ज

पुलिस के अनुसार एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका की मौत के चार महीने बाद एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कब्र से युवती का शव निकालकर उसका पोस्टमॉर्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद पता चला कि युवती की हत्या की गई है और उसे कीटनाशक खिलाया गया था। इसके बाद लड़की के परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। केस दर्ज होने के बाद लड़की के परिवार वालों ने प्रेमी पर गोली चलवा दी। जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

घरवालों को नहीं मंजूर था प्यार

बताया जा रहा है कि जब लड़की के परिवार वालों को इस बात की जानकारी मिली की उनकी बेटी किसी से प्यार करती है। तो उनसे ये बर्दाशत नहीं हुआ। वहीं एक दिन लड़की के घरवालों ने उसे जबदस्ती कीटनाशक खिला दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद परिवार वालों ने बिना कोई देरी किए लड़की को दफना दिया। वहीं जब प्रेमी को अपनी प्रेमिका की मौत के बार में पता चला तो वो रोज अपनी प्रेमी की कब्र पर जाकर सोने लगा। ऐसा चार महीनों तक चलता रहा। वहीं चार महीने गुजरने के बाद प्रेमी को इस बात का शक हुआ कि उसकी प्रेमिका की हत्या की गई है। प्रेमी ने बिना कोई देरी किए पुलिस से मदद मांगी और पुलिस में केस दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस मामले से मुरादपुर गांव में सनसनी फैल रखी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago