फरीदाबाद में बस यात्रियों की नहीं की जा रही थर्मल स्क्रीनिंग, बढ़ सकता है संक्रमण

थर्मल : कोरोना वायरस से जहां हर कोई अपने स्तर पर बचाव कर रहा है | वहीं फरीदाबाद में बस यात्रियों पर कोरोना का प्रहार ज्यादा हावी हो सकता है | प्रशासन की तरफ से बस अड्डों पर खूब अनदेखी की जा रही है | बस में बैठने के लिए अभी पर्याप्त यात्री नहीं आ रहे हैं | इसके बावजूद इन यात्रियों की बस में सवार होते समय थर्मल स्क्रीनिग नहीं हो रही है |

महामारी का प्रसार एक आदमी से दूसरे में होता है, लेकिन फरीदाबाद की जनता और प्रशासन सतर्कता नहीं दिखा रही है | थर्मल स्क्रीनिंग की न होने की वजह है कि यहां थर्मल स्क्रीनिग के लिए एक भी मशीन नहीं है | यहां कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है |

फरीदाबाद में बस यात्रियों की नहीं की जा रही थर्मल स्क्रीनिंग, बढ़ सकता है संक्रमण

हरियाणा में फरीदाबाद के अंदर सबसे अधिक कोरोना मरीज हैं | वजह बहुत हैं लेकिन सबसे बड़ी है लोगों की लापरवाही | कोरोना संक्रमण को लेकर बसों में 30 यात्रियों को ही बैठाने के आदेश थे | लेकिन अब नए आदेश जारी हुए हैं, इसके तहत बस में पूरी क्षमता के अनुसार यात्री बैठाने के लिए कहा है | हालांकि ये भी आदेश दिया है कि इस दौरान यात्रियों के मुंह पर मास्क हो और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाए |

लोग सरकार द्वारा बनाये हुए सभी आदेशों को यूँ किनारे करते हैं कि मानों यह उनेक बुरे के लिए हो | बस परिचालक यात्रियों को मास्क लगाने के लिए तो कह रहे हैं, लेकिन यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग नहीं हो रही है |

अधिकारी का कहना है कि पहले तीन थर्मल स्क्रीनिग की मशीन थी, जो फिलहाल खराब हैं। नई मशीन मंगाने के लिए महाप्रबंधक से कहा है |

हाथों के लिए सैनिटाइजर मशीन लगी है। सभी यात्रियों से मुंह पर मास्क लगाने के लिए कह रहे हैं | हालांकि अभी काफी कम यात्री सफर कर रहे हैं |

हरियाणा सरकार की पॉलिसी के बावजूद नहीं हो रहे हैं कर्मचारियों के ट्रासंफर :

हरियाणा सरकार ने गत दिनों रोडवेज कर्मचारियों का ऑनलाइन तबादला करने की पहल की थी, लेकिन फरीदाबाद के डिपो में जरूरत से ज्यादा कर्मचारी हैं जिनका तबादला सरकार नहीं कर रही है | ज्यादा स्टाफ होने से रोडवेज को बहुत नुक्सान हो जाता है और इस समय सभी बसें खाली भी पड़ी हैं |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago