गृहमंत्री अमित शाह से ज्यादा कमाती हैं उनकी पत्नी, जानिये क्या है उनकी कमाई का राज

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और देश के वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह को राजनीति के चाणक्य की उपाधि से नवाज़ा गया है। 2014 चुनाव में उनकी रणनीति के चलते भाजपा ने बहुमत हासिल की थी। शाह के अमूल्य योगदान ने मोदी सरकार को सत्ता में पूरे दम खम के साथ स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी से अमित शाह सन 1982 में मिले थे। तब वह अहमदाबाद में कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रहे थे, जबकि मोदी संघ प्रचारक थे। साल 1986 में शाह ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का फैसला किया। गृहमंत्री अमित शाह के राजनैतिक सफर से हर कोई अवगत है पर कम ही लोग जानते है कि उनकी लव स्टोरी भी काफी रोचक है।

गृहमंत्री अमित शाह से ज्यादा कमाती हैं उनकी पत्नी, जानिये क्या है उनकी कमाई का राज

अमित शाह ने 23 की उम्र में की थी शादी

अमित शाह ने 1987 में पत्नी सोनल के साथ फेरें लिए थे। वैसे तो यह एक अरेंज मैरिज थी पर कहा जाता है की शाह ने जब पहली बार पत्नी सोनल को देखा था तो उन्हें उनसे साथ जन्मों वाला प्यार हो गया था। अमित शाह एक संपन्न गुजराती परिवार से आते हैं।

राजनीति में आने से पहले वह अपने परिवार का प्लास्टिक पाइप का बिजनेस संभालते थे। शाह 6 बहनों में अकेले भाई हैं। उनकी 2 बहने शिकागो में रहती हैं।

कोल्हापुर से है बीवी सोनल

शाह की बीवी मूल रूप से कोल्हापुर की रहने वाली हैं। उन्होंने कोल्हापुर से ही अपनी शिक्षा ग्रहण की है। घूमने-फिरने की शौकीन सोनल को आध्यात्मिक गाने सुन्ना बेहद पसंद है। अमित शाह और सोनल के बेटे जय शाह ने भी 2015 में त्रिशिला पटेल से शादी की थी।

शाह से ज्यादा है सोनल का बैंक बैलेंस

2012 में गृहमंत्री अमित शाह और सोनल की कुल चल व अचल संपत्ति 11.79 करोड़ रुपए थी। 2019 में संपत्ति में इजाफा हुआ और वह बढ़कर 38.81 करोड़ हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि 38.81 करोड़ रुपए में से भी 23.45 करोड़ रुपए संपत्ति उन्हें विरासत में मिली हुई है।

दोनों के बैंक अकाउंट में 27.80 लाख रुपए हैं और साथ ही साथ 9.80 रुपए का फिक्स डिपॉज़िट भी है। शाह और उनकी पत्नी की सालाना इनकम 2.84 करोड़ रुपए है जिसमे से शाह की इनकम 53.90 लाख रुपए है जबकि सोनल की कमाई 2.30 करोड़ रुपए है। यह आंकड़े साफ़ करदेते हैं की अमित शाह की पत्नी सोनल उनसे चार गुना अधिक कमाती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago