फरीदाबाद पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ा 348 अपराधियों को

फरीदाबाद पुलिस : कोरोना काल में जहां लोगों के पास नौकरी नहीं है, वहीँ दूसरी ओर ऐसे लोग हैं जो अपराध कर के अपना पेट भर रहे हैं | महामारी ने सबकुछ बदल दिया है | फरीदाबाद पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरा समय निकाल रही है |

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर जिले में आपराधिक तत्वों की धर-पकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत अब तक कुल 348 अपराधियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया |

फरीदाबाद पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ा 348 अपराधियों को

यदि सभी जिले और देश, प्रदेश की पुलिस यह ठान ले की उसको सभी अपराधियों को पकड़ना है तो अपराध पर लगाम लग जाएगा | यहां सबसे अधिक शराब के कारोबार से जुड़े 83 मामले दर्ज कर 81 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है | दूसरे नंबर पर 56 वाहन चोरी और 56 ही बेल जंपर हैं |

फरीदाबाद में पुलिस वालों को मामा कहा जाता है और जिला पुलिस मामा होने का फर्ज अदा कर रही है | पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने बताया कि तीन जुलाई से दो अगस्त के बीच फरीदाबाद पुलिस ने अभियान चलाकर आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है | इस कार्रवाई में छोटी-छोटी वारदातों में भी शामिल आपराधिक प्रवृति के लोगों को जेल पहुंचाया है |

कोरोना काल में फरीदाबाद वासियों ने पुलिस वालों को भगवान समान पूजा है | एसीपी के मुताबिक पुलिस ने 49 भगौड़ा घोषित, 56 बेल जंपर, एक पेरोल जंपर, एक मोस्टवांटेड को गिरफ्तार किया गया है |

इसके अलावा शहर में एटीएम चोरी करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश किया गया है | पुलिस ने इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो लूट की वारदात को सुलझाया है | घर में चोरी करने वाले 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर 28 मामलों को सुलझाया गया है |

कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन में जहां पूरा देश घरों में कैद था वहीँ फरीदाबाद पुलिस अपराधियों को पकड़ रही थी | पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों का भी पर्दाफाश किया है | एक माह में 56 वाहन चोर पकड़े गए हैं, जिनसे 53 वाहन चोरी के मामलों को सुलझाया गया, वहीं सामान्य चोरी के भी पांच मामले सुलझाए गए |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago