क्या विकास कार्यों से अनछुआ रह जाएगा ग्रेटर फरीदाबाद?

ग्रेटर फरीदाबाद में पिछले 6 माह से चलते आ रहे विकास कार्यों पर विराम लगने की आशंका है। हरियाणा विकास प्राधिकरण की ओर से चल रहे उत्थान कार्यों में अब ब्रेक लगने की शंका जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो विकास कार्यों में लगने वाला पैसा ( ईडीसी ) नहीं आया है।

मुख्यालय की लापरवाही से ग्रेटर फरीदाबाद की उन्नति पर भूरा असर पड़ सकता है। पिछले महीनों लॉकडाउन के कारण सभी गतिविधियों पर रोकथाम के चलते विकास कार्य भी बंद हो गए थे। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने लगभग सभी क्षेत्रों में निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया था। फिलहाल विकास कार्य की रफ़्तार धीमी हो गई है।

क्या विकास कार्यों से अनछुआ रह जाएगा ग्रेटर फरीदाबाद?

निर्माण कार्यों पर मजदूरों के पलायन का भी बुरा असर पढ़ा है। मजदूरों की कमी के चलते काम धीमी गति से चल रहा है और फिर ईडीसी का पैसा न मिलने के कारण भी काम प्रभावित हो रहा है।
रुपयों की कमी के चलते निर्माण कार्य के पूरे तरीके से बंद होने की भी शंका है। बताया जा रहा है की मुख्यालय ने पिछले 6 माह से ईडीसी का पैसा नहीं भेजा है। पैसे की तंगी के कारण ठेकेदारों का पूरा भुगतान भी नहीं हो पाया है।

विकास कार्य फिलहाल मंद गति से आगे बढ़ रहे हैं पर पैसे न मिलने पर यह कार्य रुक भी सकते हैं। ग्रेटर फरीदाबाद में चौराहों के नवनिर्माण का काम तथा सीवर लाइन एवं बरसाती पानी के लिए नाले बनाने का निर्माण कार्य भी विकास प्राधिकरण की सूचि में सम्मिलित हैं। शुल्क ना मिलने का असर शहर के प्रगति कार्य पर प्रश्न चिन्न लगा सकता है।

मुखयालय अगर ईडीसी का शुल्क पारित करने में विलम्भ न करें तो फरीदाबाद में विकास की रफ़्तार बढ़ सकती है। क्षेत्र को उत्तीर्ण और विकास से परिपूर्ण बनाने के लिए मुख्यालय से शुल्क आना अतिआवश्यक है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago