Categories: Trending

सास ससुर ने बेटे की मौत के बाद अनोखे तरीके से किया अपनी विधवा बहू का पुनर्विवाह

एक सास ससुर ने बेटे की मौत के बाद अनोखे तरीके से किया अपनी बहू का पुनर्विवाह। कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने शादी विवाह के लिए 50 लोगों की मंजूरी दे दी है। इसका अर्थ है कि सोशल डिस्टेंस का ध्यान रख और फेस मास्क इत्यादि पहनकर शादी समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।

जहां दूल्हा-दुल्हन एक तरफ मास्क पहने हुए नजर आते हैं वही सोशल डिस्टेंसिंग ने शादी विवाह को एक खास कार्यक्रम जैसा बना दिया है।

लॉकडाउन के दौरान एक अनोखी शादी देखने को मिली है जहां सास ससुर ने अपने विधवा बहू को बेटी का दर्जा देकर उसे पूरी रीति-रिवाजों और धूमधाम से विदा किया है। दरअसल सोनम जिसके पति का निधन कुछ समय पहले ही हुआ था।

अब सास सरला जैन और ससुर ऋषभ जैन ने अपनी बहू का दूसरा विवाह करने का फैसला लेते हुए सोनम का पुनर्विवाह बेहद खास तरीके से किया।


ससुर ऋषभ के अनुसार सोनम और उनके बेटे मोहित जैन की शादी आठ साल पहले हुई थी। वहीं शादी के तीन साल सब सही रहा। लेकिन बाद में मोहित को कैंसर होने की बात सामने आई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बुरे समय में सोनम ने मोहित की खूब सेवा की और अपना पत्नी होने का धर्म निभाया।

8 साल पहले भी विवाह के बंधन में बंध चुकी थी सोनम

मोहित की मौत के बाद सोनम एकदम अकेली हो गई थी। जिसके बाद मोहित के माता पिता ने सोनम की शादी दोबारा से करवाने का फैसला किया।

सोमन का रिश्ता सौरभ जैन के साथ पक्का किया गया जो कि नागदा का रहना वाला है। हालांकि शादी की तारीख तय होने के बाद देश में लॉकडाउन लग गया। जिसके बाद दोनों परिवार वालों ने इनकी शादी को तय समय पर ही करवाने का फैसला किया। इन दोनों की शादी करवाने के लिए नागदा में होटल बुक किया गया था। लेकिन लॉकडाउन के चलते होटल में ये विवाह नहीं हो सका।


लॉकडाउन की वजह से ये विवाह घर से ही करने का फैसला लिया गया और मोहित के मामा ललित कांठेड़ ने प्रशासन से शादी करवाने की अनुमति ली। अनुमति मिलने के बाद मोहित के मामा के घर में ये शादी की गई। शादी के दौरान मोहित के माता पिता ने सारी रस्मों को निभाया और सोनम को बेटी की तरह घर से विवाद किया।

सोनम के पहले ससुराल आई उसके दूसरे पति की बारात

सास सरला जैन ने सोनम की शादी पर कहा कि हमने अपनी बहू की शादी इसलिए कराई क्योंकि हमारी उम्र हो चली है। लेकिन बहू की उम्र तो बाकी है। हमारे चले जाने के बाद बहू अपनी जिंदगी को अकेले कैसे काटती। हमने अपनी बहू को बेटी के रूप में विदा किया।

लॉकडाउन के नियमों का ख्याल रख हुई शादी संपन्न

सोनम की शादी के समय लॉकडाउन के नियमों का भी पालन किया गया और इस खुशी के मौके पर केवल करीबी लोगों को ही बुलाया गया। वहीं शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया और शादी में आए लोगों ने दूरी बनाकर ही ये विवाह देखा। वहीं विवाह होने के बाद खुशियों के साथ बहू को विदा किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago