काउंटर पर कर ना जमा करवाने से बढ़ रही है समस्या

नगर निगम में इन दिनों गृह कर, पानी का बिल जमा करवाने आ रहे लोगों को निराश वापस लौटा दिया जा रहा है। फरीदाबाद निगम अधिकारी इन दिनों लोगों से पैसे लेने की बजाय उन्हें 15 अगस्त के बाद कार्यालय आने की हिदायत दे रहे हैं।

दरअसल सारे रिकॉर्ड अब ऑनलाइन किए जा रहे हैं अटकलें लगाईं जा रहीं है कि 15 अगस्त के बाद बिल भी ऑनलाइन जमा करवाए जाएंगे। इसके चलते निगम कार्यालय में मौजूद अधिकारी लोगों से पैसे लेने में आना कानि कर रहे है।

काउंटर पर कर ना जमा करवाने से बढ़ रही है समस्या

लोगों को हो रही है परेशानी

प्रतिदिन 15 से 20 लोग हाउस टैक्स, पानी का बिल जमा करवाने निगम कार्यालय आते हैं पर उन्हें विफल होकर वापस लौटना पड़ता है। अपना काम काज छोड़कर लोग कार्यालय आते हैं पर उन्हें किसी तरह की सेवा नहीं मिल पा रही है।

बिल ना जमा होने पर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। बात चीत करने पर निगम अधिकारी सुनीता ने बताया कि ” निगम का तमाम रिकॉर्ड ऑनलाइन हो रहा है। इस कारण पैसा जमा नहीं किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगस्त के बाद पैसा जमा होना शुरू हो जाएगा “।


मुकेश कॉलोनी में रहने वाले जगदीश शर्मा ने बताया कि जब वह पानी का बिल जमा करवाने निगम कार्यालय गए लेकिन क्लर्क अपनी सीट पर नहीं था। अधिकारी ने उन्हें बताया कि वह 15 अगस्त के बाद वह अपना हाउस टैक्स, पानी का बिल या फिर अन्य बकाया जमा करवा सकते हैं। फिलहाल निगम कार्यालय में पैसे जमा नहीं होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago