Categories: Crime

जाने क्या हुआ जब सवारियों से भरी हुई रोडवेज चुरा ले गए दो चोर

क्या आपने कभी सुना है कि कोई व्यक्ति बस चुरा कर ही ले जाए और वह भी हरियाणा रोडवेज बस जो सरकारी बस होती है हां ऐसा ही एक मामला विगत 2 दिन पहले सिरसा में देखने को मिला मामला काफी रोमांचक तो था लेकिन अपराधिक भी था

सिरसा में बस स्टैंड पर चोर सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस ही उड़ा ले गए। सवारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सवारियों को लगा कि बस चालक व परिचालक असली हैं।

यात्रियों को इस बारे में तब पता चला जब रोडवेज स्टाफ ने बस को रुकवाया और बस चला रहे ड्राइवर व कंडक्टर से पूछताछ की।

सिरसा में वीरवार दोपहर को बस स्टैंड के काउंटर पर हरियाणा रोडवेज की बस खड़ी थी। बस में लगभग 20 सवारियां थी। शहर से निकलते समय बस चलाने को लेकर बस में बैठे हरियाणा रोडवेज के एक कर्मचारी को कुछ शक हुआ और उसने ड्राइवर से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

ड्राइवर ने कंडक्टर से बातचीत करने का इशारा किया जिसके बाद कंडक्टर से बातचीत की तो पता चला कि बस को फर्जी ड्राइवर और कंडक्टर चला रहे हैं। बस से सिरसा से बणी गांव जा रही थी और सवारियां भी बणी की थी,

लेकिन बस को सिरसा शहर में रुकवा लिया गया और इसी दौरान रोडवेज का स्टाफ भी पहुंच गया। काउंटर से बस 20 मिनट बात चलनी थी। मौके पर पहुंची सिरसा पुलिस युवकों को अपने साथ ले गई और अभी अधिक जानकारी देने से इन्कार कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago