सरकार द्वारा 22 हजार रूपए के बिजली उपकरण मात्र 7500 रूपए में दिए जा रहे जल्द करे आवेदन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं नवीन एवं नवीनीकरणीय उर्जा विभाग के मुख्य परियोजना अधिकारी सतबीर मान ने बताया की जिले में सरकार द्वारा 100 मनोहर ज्योति सोलर होम लाइटिंग सिस्टम अनुदान पर दिए जा रहे हैं।जिसके तहत 150 वाट का सोलर मोड्यूल, 80 एएच 12.8 वोल्ट लिथियम बैटरी, 2 एलईडी लाइट 6 वाट, 1 नौ वाट की ट्यूबलाइट व 1 छत्त का डीसी पंखा शामिल है।

उन्होंने बताया की इन उपकरणों की कुल कीमत 22 हजार 500 रूपये है जिस पर राज्य सरकार द्वारा 15 हजार रूपये के विशेष अनुदान के बाद लाभार्थी को यह सभी उपकरण 7 हजार 500 रूपये की राशि में दिए जायेंगे।

black and silver solar panels
Photo by Pixabay on Pexels.com

उन्होंने बताया की इस योजना में एक परिवार से एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसमें अनुसूचित जाति के परिवारों, बीपीएल परिवारों, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जिन परिवारों में मुखिया महिला हो जिन परिवारों में ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां स्कूल जाती हों उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया की इस योजन का लाभ उठाने के लिए अपने खंड क्षेत्र के अंत्योदय सरल केंद्र, अटल सेवा केंद्र के माध्यम से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सरलहरियाणा डॉट जीओवी डॉट ईन (www.saralharyana.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago