इस योजना के तहत आपको मिल सकता है आपका अपना घर, जानिये कैसे

घर : केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों ही अपनी जनता के लिए अनेकों योजनाएं लेकर आते हैं | लेकिन किसी कारणवश हम तक इन योजनाओं के बारें में जानकारी नहीं पहुंचती | जिनको इन योजनाओं की आवश्यकता होती है वे इसका लाभ नहीं उठा पाते कारण होता है जानकारी न मिलना, योजना के लिए आवदेन कैसे दें इसका पता न होना |

जो योजनाओं के असली हकदार होते हैं वे बस सरकार को कोसते रहते हैं कि सरकार कुछ नहीं करती हमारे लिए, यदि हर किसी के पास योजनाओं की जानकारी हो तो वे इसका लाभ ले सकते हैं, लेकिन जानकारी न मिलने से जिसको आवश्यकता नहीं है वे इन योजनाओं का लाभ उठा लेते हैं और जरूरतमंदों तक यह नहीं पहुंच पाती और फिर वे सरकार को कोसते हैं |

इस योजना के तहत आपको मिल सकता है आपका अपना घर, जानिये कैसे

पहचान फरीदाबाद अपनी जनता के लिए हर दिन केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही योजना या फिर हरियाणा सरकार दी जा रही योजनाओं के बारे में बताएगा | हमारा उद्देश्य है कि असली हकदार को उसका हक मिले, सभी तक जानकारी पहुंचे |

हमारी यह शुरुवात यदि आपको पसंद आति है तो इसे शेयर करें, लाइक करें ताकि और भी लोगों को जानकारी प्राप्त हो सके |

आज जिस योजना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम है “प्रधानमंत्री आवास योजना” इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के सभी निम्न वर्गों, पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा मध्यम वर्ग के लोगों को जिनके पास कच्चे मकान है या उनके पास स्वयं का मकान नहीं है उनको स्वयं का पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है |

इस योजना के बारे में आज आपको हम अच्छे से बताएंगे कि इसका लाभ क्या है, इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं, इसका कौन उठा सकता है, आवेदन कैसे करना होगा आपके सभी सवालों के जवाब हम आपको देंगे |

अपना घर होना हर किसी का सबसे बड़ा सपना होता है, अगर आप मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो प्रधानमंत्री आवास योजना आपका काम आसान कर सकती है | पहले इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब वर्ग के लिए था | अब होम लोन की रकम बढ़ाकर शहरी इलाकों के गरीब और मध्यम वर्ग को भी इस के दायरे में लाया गया है |

करोड़ों लोग भारत में सड़कों पर रहते हैं कोई टेंट लगाके तो कोई सड़कों के किनारे | शुरुआती प्रावधानों के मुताबिक इस योजना में होम लोन की रकम 3 से 6 लाख रुपये तक थी, जिस पर इस के तहत ब्याज पर सब्सिडी दी जाती थी | अब इसे बढ़ाकर अब 18 लाख रुपये तक कर दिया गया है |

कौन उठा सकता है इस का लाभ?

हर किसी के सपने वाली योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 55 साल होनी चाहिए | हालांकि, अगर परिवार के मुखिया या आवेदक की उम्र 50 साल से अधिक है तो उसके प्रमुख कानूनी वारिस को होम लोन में शामिल किया जायेगा |

योजना का लाभ लेने के लिए कितनी आमदनी होनी चाहिए?

सरकार ने इस प्रावधान में अनेकों रियायते दी हैं, जैसे निम्न आर्थिक वर्ग के लिए सालाना घरेलू आमदनी 3.00 लाख रुपये तय है | कम आय वर्ग के लिए सालाना आमदनी 3 लाख से 6 लाख के बीच होनी चाहिए | सालाना 12 और 18 लाख रुपये तक की आमदनी वाले लोग भी का लाभ उठा सकते हैं |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago