Categories: Crime

सावधान: OLX के जरिये हो रहा है फ़्रॉड आप भी हो सकते है शिकार

अपने पुराने सामान को किसी को बेच देना उसके बेकार पड़े रहने से कई गुना बेहतर है और इसके लिए ज्यादातर लोग OLX जैसे प्लैटफॉर्म्स की मदद लेते हैं। शायद यह बात चौंकाने वाली लगे लेकिन इन प्लैटफॉर्म्स पर अपना पुराना सामान बेचने वाले यूजर्स को फ्रॉड का शिकार बनाया जा रहा है

और बड़े शहरों के ढेरों यूजर्स भी इस ‘OLX स्कैम’ का शिकार बन चुके हैं। नई ऐप बेस्ड पेमेंट सर्विसेज और यूपीआई से जुड़ी समझ की कमी और जरा सी लापरवाही यूजर्स को इसका शिकार बना देती है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है ऐसा ही एक मामला सुनने को मिल रहा है जहाँ एक व्यक्ति खुद को फौजी बताता है और लोगो को अपना शिकार बनाता है

सावधान: OLX के जरिये हो रहा है फ़्रॉड आप भी हो सकते है शिकार

फ़ोन से होता है किस्सा शुरू


फोन उठते ही मैंने पूछा- ‘यार एसी तो आपका बिल्कुल नया लग रहा है, बेच क्यों रहे हैं?’ जवाब मिला- ‘ट्रांसफर हो रहा है सर. कल रात तक मुझे निकलना है. अर्जेंट में बेच रहा हूं. 6 महीने पहले बेटे के बर्थडे पर खरीदा था. बिल भी है. कम से कम साढ़े तीन साल की वारंटी में है.‘ मैंने कहा- ‘मुझे खरीदना है. क्या करना होगा?’

भाई बोला- ‘मैं आर्मी में हूं, दिल्ली कैंट से बोल रहा हूं. कोरोना की वजह से यहां आना किसी को अलाउड नहीं है. मैं आर्मी के पार्सल वैन से आपके पास भिजवा सकता हूं. आपको ठीक लगे तो पैसे दे देना नहीं तो गाड़ी वापस ले आएगी. ‘यहां तक सब ठीक चल रहा था. मैंने सोचा थोड़ा मोल-भाव करके देखते हैं.

बात 14 हजार की जगह 12 हजार पर तय hi हो गई. ये सब हो रहा था 8 अगस्त 2020 को. उसने कहा- ‘आप अपना ऐड्रेस इसी नंबर पर व्हॉट्सऐप कर दीजिए. कल सुबह 8 बजे तक मेरी परेड होती है, उसके बाद एक बार कॉल कर लीजिएगा.’

फर्जी वेन की कहानी

9 अगस्त की सुबह मैने फिर कॉल किया. उसने ऐसे जताया जैसे वो पहली बार बात कर रहा हो . मैंने उसे हमारी कल की बातचीत याद दिलाई. बोला- ‘कल से इतने सारे फोन आ रहे हैं कि याद रखना मुश्किल है किससे क्या बात हुई.’

मैंने कहा- ‘मैं 12 हजार में आपका एसी खरीदने को तैयार हूं, आप कब तक भेजेंगे ये बताइये.’ उसने कहा- ‘मुझे अपने ट्रांसफर के लिए कई कागजी कार्रवाई करनी है, उन्हीं सब में फंसा हुआ हूं.

आज रात तक निकलना है. मैने आर्मी टू आर्मी तो पार्सल भिजवाए हैं, लेकिन किसी सिविलियन के पास आर्मी पार्सल वैन भेजने के लिए मुझे अपने साहब से पूछना पड़ेगा. मैं पूछकर फिर आपको कॉल-बैक करता हूं.’

दिमाग ने और तेज चलना शुरू कर दिया

उसने कॉल बैक नहीं किया. करीब 3 घंटे बाद मैंने फिर नंबर मिलाया. पूछा- ‘क्या सीन है? कब भेज रहे हैं? साहब से बात हुई?’ कहने लगा- ‘हां सर, बात हुई. प्रॉसेस ये है कि आपके नाम से एक चालान कटेगा 2100 रुपए का. क्योंकि आप सिविलियन हैं.

वो आपकी सिक्योरिटी मनी होगी. क्योंकि सरकारी गाड़ी जा रही है, कहीं आपने फोन नहीं उठाया, या ऐड्रेस पर कोई नहीं मिला तो क्या होगा. इसलिए 2100 रुपए पहले जमा कराना होगा. आप एसी खरीदें तो 2000 कम दे देना.’ ये सुनते ही मेरा शक यकीन में बदल गया.

मैंने कहा- ‘आप ऐसा करो, वो चालान आप बनवा दो और एसी भिजवा दो. जो भी होगा मैं पेमेंट में एडजस्ट कर दूंगा’. जवाब मिला- ‘लेकिन सर मेरे नाम से वो बन ही नहीं सकता ना, आपके नाम की ट्रांजैक्शन आईडी चाहिए. तभी वैन निकल पाएगी. वो गेट पास जैसा होता है.’

मैने कहा- ‘भाई मेरे, क्या गारंटी है कि 2100 रुपए देने के बाद वैन मेरे पास आएगी ही. एडवांस में तो मैं कुछ नहीं देने वाला. कोई दूसरा तरीका हो तो बताओ.‘ उसने कहा- ‘दूसरा कोई तरीका नहीं है सर’. मैंने कहा- ‘तो फिर धन्यवाद.’

वेबसाइट पर की रिपोर्ट

OLX पर एक ऑप्शन होता है- Report Ad. मैंने उसका इस्तेमाल किया. लिखा कि ये शख्स कई लोगों से बात कर रहा होगा, कोई भी इसके झांसे में आ सकता है. इसका अकाउंट फौरन डी-एक्टिवेट किया जाए. OLX ने भी देर नहीं लगाई.

कुछ ही सेकेंड्स के भीतर उसके अकाउंट पर दिखने लगा- Suspicious User Detected. और इसके कुछ देर बात ही यूज़र इन-ऐक्टिव हो गया. अब जो लोग उससे सिर्फ उसके मोबाइल नंबर पर डील कर रहे हों और OLX पर देखने भी नहीं आ रहे हों, उनका तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इस तरह कम से कम उसे नया शिकार मिलने का रास्ता तो बंद हो गया.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago