कोरोना की जंग लड़ रही एक्ट्रेस मोहिना कुमारी का छलका दर्द, बोलीं- ‘बहुत डर लग रहा है‘

कोरोना महामारी की मार से कोई अछूता नहीं रह गया है। आम इंसान हो या कोई बड़ा व्यक्ति कोरोना का केहर सभी को अपनी चपेट में ले रहा है। महामारी की चपेट में अब तक कई बड़े सितारे आ चुके हैं। ऐसे में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम अभिनेत्री और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी भी कोरोना संक्रमित पाई गईं।

एक्ट्रेस के सिवा उनके पति, बेटे, ससुर और मंत्री सतपाल महाराज भी इस संक्रमण की चपेट में आए हैं। अब मोहिना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

कोरोना की जंग लड़ रही एक्ट्रेस मोहिना कुमारी का छलका दर्द, बोलीं- ‘बहुत डर लग रहा है‘

महामारी कितनी भयावह है इसका पता सभी को है, लेकिन सतर्कता कोई नहीं दिखा रहा है। इंस्टाग्राम पर एक लंबे चौड़े नोट पर वो लिखती हैं कि सो नहीं पा रही हूं। ये दिन हमारे लिए काफी मुश्किलों भरे हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि सबकुछ जल्दी ठीक हो जाए। हम ठीक हैं। हमें कोई अधिकार नहीं है कोई शिकायत करने का क्योंकि बाहर ऐसे कई लोग हैं जो हमसे कहीं ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन जनता बेखौफ घूम रही है। मोहिना आगे लिखती हैं कि ‘मैं उन सभी मैसेज, प्यार और प्रार्थना के लिए धन्यवाद करती हूं। ये हमारी मजबूती को बनाए रखता है। मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया कहती हूं। सभी को शुक्रिया।

कोरोना काल में हर कोई भावनाओं से लेके पैसों तक का दीवाना बना हुआ है। मोहिना ने कोरोना की पुष्टि करते हुए बताया था कि ‘हां, यह सही है कि हमारे परिवार के सात सदस्यों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है लेकिन अब हम ठीक हैं। अभी हम अस्पताल में हैं। हमें शुरुआती लक्षण दिखे थे, हमने सोचा कि मौसम बदल रहा है ऐसे में ये हो सकता है। कोरोना एकदम जंगल में आग की तरह फैलता चला जाता है। अच्छी बात ये है कि हमारे लक्षण हल्के ही हैं। मोहिना कुमारी

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago