फरीदाबाद सेक्टर 62 में सर्वे करने पहुंची आशा वर्कर्स पर हुआ पथराव

फरीदाबाद के सेक्टर 62 स्थित आशियाना अपार्टमेंट से कोरोना के लिए सर्वे करने पहुंची आशा वर्करों पर विशेष समुदाय के लोगो द्वारा पथराव की खबर सामने अाई है जिसमें एक आशा वर्कर रेखा के घायल होने की बात भी कही जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है की आशा वर्कर्स जब एक मुस्लिम परिवार के घर सर्वे के लिए पहुंची तो उनके द्वारा पहले आशा वर्कर्स के साथ बदसलूकी की गई उसके बाद उनपर हमला किया गया जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को काबू में लेते हुए आरोपियों को नियंत्रित किया मामले कि गंभीरता को देखते हुए मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तुरंत अतिरिक्त पुलिसबल की सहायता मांगी गई जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर ना हो सके।


वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इन लोगो के बीच अफवाह किसी के द्वारा यह अफवाह फैलाई गई थी कि कुछ लोगों उन्हें कोरोना का संदिग्ध समझकर बेवजह उठाने आ रहे है जिसके चलते जैसे ही आशा वर्कर आशियाना अपार्टमेंट के ब्लॉक 15 स्थित मकान नंबर 566 में सर्वे के लिए पहुंची तो इस मकान के परिवार द्वारा जांच करने वाले कर्मचारियों पर हमला किया गया।


इस हमले में एक आशा वर्कर रेखा को सर में गंभीर चोट अाई है जिसके चलते मौके पार मौजूद पुलिस द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।


इसके अतिरिक्त मामले कों नियंत्रण में करने की कार्यवाही के दौरान हमलावरों द्वारा पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई जिसके बाद पुलिस की कार्यवाही में एक हमलावर को भी चोट लगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी जयवीर राठी और आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की कार्यवाही करने में जुटी हुई हैं। इस संकट की घड़ी में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आए दिन ऐसी घटनाएं शर्मशार कर देने वाली है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago