फरीदाबाद में तो मानो कोरोना वायरस ने अपने पर जमाने का मन बना लिया है। आए दिन कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले तक 42 हुई संख्या में आज फिर इज़ाफ़ा हुआ है।
फ़रीदाबाद में आज एक और कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ी है, जिसके बाद यह आंकड़ा 43 तक जा पहुंचा है। नया मामला बढ़खल से सामने आया, जहां एक 68 साल की बुजुर्ग मुस्लिम महिला कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव मिली। हालाकि महिला का किसी जमात से कोई तालुकात नहीं था।
उक्त जानकारी देते हुए उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 819 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 800 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 514 लोग अंडर सर्विलांस हैं।
कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1271 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 1615 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 1444 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 128 की रिपोर्ट आनी शेष है।
उन्होंने आगे जानकारी में बताया कि अभी तक 43 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से लोगों को 21 अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 22 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…