लॉक डाउन आदेशों की उल्लंघना करने पर 17 लोग गिरफ्तार, 21 FIR

फरीदाबाद पुलिस ने लॉक डाउन तोड़ने के आरोप में 21 FIR दर्जकर 17 लोगों की गिरफ्तार किया है।इसके अलावा 216 वाहनों के चालान कर 22 वाहनों को किया जब्त भी किया है।जबकि नियमों की पालन ना करने वालों से पुलिस ने 1 लाख 86 हजार 200 रुपए जुर्माना राशि वसूल की है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक फरीदाबाद पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अभी तक 571 FIR दर्जकर कुल 743 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 5159 वाहनों के चालान कर 896 वाहनों को इंपाउंड भी किया है।
इसके अलावा अभी तक फरीदाबाद पुलिस ने 36 लाख, 33 हजार, 600 रुपए जुर्माना भी वसूला है।

फरीदाबाद पुलिस लॉक डाउन आदेशों की पालना ना करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
पुलिस आयुक्त केके राव ने कहा कि फरीदाबाद में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।अनावश्यक रूप से किसी को भी रोड पर घूमने नहीं दिया जा रहा है। जो अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलता है पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज रही है।

पुलिस आयुक्त ने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। आवश्यकता पड़ने पर घरों से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago