सिविल सेवा दिवस : देश में सेवा दे रहे है आज हर अधिकारी को नमन ।

हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाने वाला सिविल सेवा दिवस को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बीच इस वर्ष भी पूरे देश में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर सिविल सेवकों की अहम भूमिका को सभी सरकारी विभागों के साथ-साथ आम जनता द्वारा नमन किया जा रहा है। सिविल सेवा शब्द ब्रिटिश काल में आया था जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नागरिक कर्मचारी प्रशासनिक नौकरियों में शामिल थे।

आज देश जिस संकट से जूझ रहा है, ऐसे में जिला उपयुक्त द्वारा जिले फरीदाबाद के वासियों की सुरक्षा में अहम भूमिका अदा कर रहें हैं। फरीदाबाद जिला उपायुक्त यशपाल यादव द्वारा पारित आदेशों में फरीदाबाद जिला की सुरक्षा का भाव निहित है।

आज पुलिस विभाग जिस सूझ – बुझ से जनता के बीच एक समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, वाकई काबिले तारीफ है। ऐसे में हमारे प्रशासन को अभिप्रेरित करने में जिला उपयुक्त की कोशिश रंग ला रही हैं।

भले, ही देश में वैश्विक बीमारी ने देश में अपना कब्जा करने का मन बना लिया है। लेकिन बावजूद ऐसे वक़्त में जब पूरा देश घरों में कैद हैं। यह बीमारी लोगों तक ना पहुंच पाए, बस इसी कड़ी में कार्य करने की जो लग्न फरीदाबाद के प्रशाशन में देख प्रतीत हो रही है।

उसे देश यही लगता है कि आज भी सच्चे देश भक्त है जो पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाना ना सिर्फ एक सच्चे अधिकारी की तरह फ़र्ज़ समझते हैं, बल्कि अपने देश का सम्मान समझते हैं।

आज सिविल सर्विस डे पर पूरा देश सिविल अधिकारियों का कर्जदार हो गया है। आज सिविल अधिकारियों ने देश के लिए कर दिखाया है, उसे पूरा देश हमेशा याद रखेगा। आज पूरा देश ऐसे अधिकारियों के समक्ष अपना शीश झुकाकर धन्यवाद् करता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago