Categories: Health

अस्पताल से कोरोना टेस्ट का हवाला देकर नवजात बच्चे को चुरा ले गई अज्ञात महिला

जनता अस्पताल से कोरोना टेस्ट का हवाला देकर एक जच्चा से नवजात बच्चे को चुरा ले गई अज्ञात महिला कोरोना वायरस के दौर में आजकल सामान्य से लक्षण दिखने पर भी हर व्यक्ति का कोविड-19 टेस्ट करवाना आवश्यक हो गया है,

खासकर जो व्यक्ति इन दिनों अस्पताल में भर्ती हो या फिर किसी महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया हो तो ऐसे में शिशु का भी कोविड-19 टेस्ट करवाया जा रहा है।परिजन भी यह सोचते हैं कि उनके नवजात शिशु को किसी बात की दिक्कत ना हो इसलिए वह भी कोविड-19 टेस्ट के लिए हामी भर देते हैं।

परंतु जनता अस्पताल में एक बच्ची को जन्म देने वाली जच्चा को अपनी बच्ची का कोविड-19 टेस्ट करवाने के लिए हां बोला इतना महंगा पड़ गया कि अभी तक उसे उसकी बच्ची वापस नहीं मिल पाई।

दरअसल, जनता अस्पताल में एक नवजात की मां राजवती से उसकी बच्ची का कोरोना वायरस का टेस्ट कराने की बात कहकर एक अज्ञात महिला उनसे उनकी बच्ची ले गई। काफी देर होने के बाद जब वह महिला आसपास दिखाई नहीं दी, तो इस बात की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी देखी गई लेकिन उससे कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर परिजनों ने एक महिला पर शक जाहिर किया था। जांच में पता चला कि वह महिला अस्पताल में अपने परिचित के साथ आई हुई थी। वह बैग से कपड़े निकाल रही थी।

शहर थाना प्रभारी कैलाश चन्द्र ने बताया कि अस्पताल में महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद एक व्यक्ति नवजात बच्ची के परिजनों से मिला उसने खुद को सफाई कर्मचारी बताया।

बच्ची का कोरोना टैस्ट करवाने की बात उसने कही लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। इसके बाद एक महिला आई और बच्ची का कोरोना टैस्ट करवाने की बात कहकर उसे ले गई। काफी देर तक जब महिला नहीं लौटी तो परिजनों ने अस्पताल स्टाफ व पुलिस को सूचित किया।

शहर थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की चोरी होने के संदर्भ में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस बार से इंकार नहीं किया जा सकता है कि यह किसी शातिर गिरोह का काम है।

जो महिला बच्ची को चुराकर ले गई है वह अस्पताल के पिछले दरवाजे से आई और वहीं से लौट गई। अस्पताल स्टाफ जैसे कपड़े पहने होने की बात से भी शहर थाना प्रभारी ने इंकार किया है।

इस खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर वो प्रतीकात्मक है उनको बस इस खबर के लिए इस्तेमाल किया गया है वास्तविक में इन बच्चों का इस खबर से कोई लेना देना नही है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago