उपायुक्त यशपाल यादव ने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा किया ।

फरीदाबाद उपायुक्त ने शहर में लाॅकडाउन की अनुपालना की स्थिति को चेक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का एक ही फार्मूला कारगर है कि कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर न निकले। माॅस्क का उपयोग अवश्य करें। सोशल डिस्टेंसिंग को हर हालत में मेंटैन करें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। हाथों को खासकर बार-बार धोते रहना चाहिए।

उपायुक्त ने मंगलवार को सुबह-सुबह जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ में गांव खोरी, अगवानपुर, शिव दुर्गा विहार स्थित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और पाया कि इन क्षेत्रोें में स्थानीय निवासी लाकडाउन की शर्तों का भली-भांति पालन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वहां कुछ स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उनसे लाकडाउन की सभी हिदायतों की अनुपालना करने बारे कहा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब हमें दिल्ली से सटे हुए शहर के क्षेत्रों में अधिक सावधान रहने की जरूरत है। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को काफी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

इसी प्रकार किसी संक्रमित व्यक्ति के प्रथम या द्वितीय कान्टेक्ट पर्सन हैं या सभी लक्षण वाले व्यक्ति, जो टेस्ट में संक्रमित नहीं पाए गए हैं, उन्हें भी 28 दिन तक स्वयं एकांत में रहना चाहिए। पिछले दिनों की स्थिति के अनुसार पाया गया कि कुछ लोग पहले टेस्ट में संक्रमित नहीं पाए गए तथा बाद में कुछ दिनों के बाद दोबारा टेस्ट में संक्रमित पाए गए। किसी भी व्यक्ति को एकांत में रहने के निर्देशों की अनुपालना कम से कम 28 दिन तक करनी होगी।

अगर किसी व्यक्ति में जुकाम, खांसी व बुखार के लक्षण आते हैं तो उन्होंने स्वयं जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 व 1950 या स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 व 88829-16056 पर सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कई परिस्थितियों में कुछ व्यक्तियों में कोरोना बीमारी के लक्षण भी नजर नहीं आने के उदाहरण सामने आए हैं। इसलिए हर व्यक्ति साफ रहे और सुरक्षित रहे। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया भी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago