Categories: Government

हिसार के लोगो को हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी लाखों की सौगात।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार के सेक्टर 14 स्थित पंजाबी धर्मशाला के निर्माण कार्य के लिए 21 लाख रूपये की राशि जारी की है। इसके साथ-साथ गांव मिर्जापुर में बन रहे स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल के लिए 21 लाख की ग्रांट भी भेज दी है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करने में यकीन रखते हैं ताकि एक उन्नत समाज का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से कभी धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

हिसार के लोगो को हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी लाखों की सौगात।

दरअसल, उपमुख्यमंत्री बनने के बाद हिसार पंजाबी समाज के लोग दुष्यंत चौटाला से मिले थे और समाज की धर्मशाला के लिए अनुदान की मांग की थी। डिप्टी सीएम ने पंजाबी समाज के लोगों की मांग को पूरा करते हुए सेक्टर-14 में निर्माणाधीन धर्मशाल के लिए पंजाबी वेलफेयर सोसायटी को 21 लाख रूपये की राशि भेज दी है।

वहीं मिर्जापुर गांव में बन रहे स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण के लिए एसडीएम हिसार को 21 लाख रूपये की राशि जारी की गई है। डिप्टी सीएम बनने के बाद दुष्यंत चौटाला मिर्जापुर गांव में गए थे और उन्होंने ग्रामीणों से वायदा किया था कि हॉल के निर्माण के लिए पैसे की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इनके अलावा उपमुख्यमंत्री ने चार ग्राम पंचायतों में युवाओं के लिए जिम का समान खरीदने के लिए राशि जारी की है। जिन गांवों में जिम के सामान के लिए दो-दो लाख रूपये की राशि दी गई है, उनमें ग्राम पंचायत मिल्कपुर, ग्राम पंचायत खांडा, ग्राम पंचायत बास तथा ग्राम पंचायत कंवारी शामिल हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago