Categories: Faridabad

रोटरी क्लब के सहयोग से बन्नूवाल बिरादरी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया ।

बन्नुवाल बिरादरी फरीदाबाद द्वारा रोटरी क्लब
फरीदाबाद ग्रेटर के सहयोग से ताऊ देवीलाल आश्रम में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर बुजुर्गों को उपहार स्वरूप चप्पल, तौलिये, फल व बड़े वाटर जग भेंट किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र व केक काटकर की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सरपरस्त पीर जग्गन्नाथ का आशीर्वाद लेकर सभी सरपरस्तों के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें प्रधान, महासचिव व सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि आज जिस खुली हवा में हम सांस ले रहे हैं।

रोटरी क्लब के सहयोग से बन्नूवाल बिरादरी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया ।

वह आजादी हमें हजारों वीरों की शहादत के बाद सैकड़ों सालों बाद हासिल हुई है और इसे संभालकर रखना हम सभी भारतवासियों का परम कर्तव्य है। हमें कोई भी इस प्रकार का कार्य नहीं करना चाहिए जिससे देश का अहित हो।

रोटरी क्लब की और से प्रधान संजय चणक, पूर्व प्रधान संजय गेरा, समाजसेवी व रोटेरियन अजयनाथ, रोटेरियन दिलीप वर्मा, समाजसेवी दलजीत सिंह सब्बरवाल, समाजसेवी तेजवंत सिंह रतड़ा तथा कमल लखानी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में कार्यक्रम आयोजक बन्नूवाल बिरादरी के इवेंट मैनेजर व समाजसेवी बब्बू भाटिया द्वारा आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों व संस्था के पदाधिकारियों व अतिथियों का चाय-पान के साथ धन्यवाद किया।

इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान संजय चणक ने बन्नूवाल बिरादरी को पूर्ण आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार समाज कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे तथा जब भी बन्नूवाल बिरादरी को उनके सहयोग की आवश्यकता होगी वे हर समय उपलब्ध रहेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago