Categories: Government

किसानों के लिए अच्छी खबर जानिए किस योजना के तहत किसान विभिन्न प्रकार की 3 मशीने ले सकता है

कृषि विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। उप कृषि निदेशक डॉ. अनिल ने बताया की फसल अवशेषों को खेत में मिलाने व अन्य प्रबंधन करने के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में किसानों को 50 प्रतिशत तथा सेंटर स्थापित करने के लिए 80 प्रतिशत अनुदान का दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि जमीन की उर्वरा शक्ति बनाये रखने तथा पर्यावरण प्रदुषण को कम करने के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा फसल अवशेषों खासकर धान फसल के अवशेषों को खेतो में या खेतो से बाहर मशीनों द्वारा प्रबंधन के लिए किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध किये जा रहे हैं।

किसानों के लिए अच्छी खबर जानिए किस योजना के तहत किसान विभिन्न प्रकार की 3 मशीने ले सकता है

इसमें 9 प्रकार के कृषि यंत्र व मशीनें, जिसमें सामान्य जाति के किसानो को दो सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट, सामान्य जाति की पांच व अनुसूचित जाति के लिए दो स्ट्रा वेलर, सामान्य जाति की तीन पैडी स्ट्रा चॉपर, सामान्य जाति के लिए दो सुपर एसएमएस, सामान्य जाति के लिए पांच व अनुसूचित जाति के लिए एक रोटरी सैल्सर, सामान्य जाति के लिए एक एमबी प्लाओ, सामान्य जाति के लिए दो सुपर श्रेडर, सामान्य जाति की पांच व अनुसूचित जाति के लिए दो जीरो ट्रिल ड्रिल, सामान्य जाति के लिए दो ट्रेक्टर माउन्टिंग कोर्प, रिपर कम वायिंडर शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम विभिन्न प्रकार की तीन मशीन ले सकता है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा इन कृषि यंत्रों को अनुदान के लिए 21 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। किसान विभाग की वेबसाइट पर आवेदन पंजीकरण करवा सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago