Categories: Government

करनाल से मेरठ जाना होगा आसान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी करोड़ों की सौगात

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज लगभग 106 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ए करनाल-मेरठ सडक़ के कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से न केवल हरियाणा बल्कि उत्तर प्रदेश के लोगों को भी आने-जाने में सुविधा होगी। यह मार्ग अगले 15 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह राजमार्ग देवीलाल चौक करनाल से प्रारम्भ होकर यमुना पुल तक बनेगा, जिसकी लम्बाई लगभग साढ़े 14 किलो मीटर है। फरवरी, 2022 तक यह राजमार्ग जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देवीलाल चौक से शुगर मिल करनाल तक यह राजमार्ग 6 लेन का होगा तथा शुगर मिल से यमुना पुल तक फोरलेन का बनाया जाएगा।

करनाल से मेरठ जाना होगा आसान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी करोड़ों की सौगात

उन्होंने बताया कि 6 लेन के राजमार्ग की कुल चौड़ाई साढ़े 27 मीटर तथा फोरलेन की सडक़ की कुल चौड़ाई साढ़े 20 मीटर रहेगी। इस सडक़ के निर्माण में एक बड़ा ब्रिज, 7 छोटे ब्रिज तथा 19 पुलिया बनेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राजमार्ग के बनने से बढ़ते ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव को निर्देश दिए कि इस मार्ग के शुरू होने से पहले रास्ते व पुलियों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा कर लें, ताकि निर्माण कार्य में कोई रूकावट न आए और न ही उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़े। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते जनता से अपील की है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें और प्लाज्मा का दान करने के लिए आगे आएं, ताकि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 84 प्रतिशत रिकवरी रेट है।

हरियाणा में कोरोना के एक्टिव केस 30 दिन में दोगुने हो रहे हैं, जबकि देश के अन्य राज्यों में यह बढोतरी 18 दिनों में हो रही है।इस मौके पर घरौंडा के विधायक श्री हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने 5 सालों से अधिक के कार्यकाल में प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में समान विकास किया है, घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में करीब 1000 करोड़ रूपये से विकास करवाकर घरौंडा के लोगो का मान बढ़ाया है।
इस मौके पर सांसद श्री संजय भाटिया, इंद्री के विधायक श्री रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक एवं वन विकास निगम के चेयरमैन श्री धर्मपाल गोंदर, मेयर रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक श्री एसएस भोरिया उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago