फरीदाबाद : कम राजस्व के कारण रोडवेज ने आगरा रुट से हटाई बसें

महामारी के कारण सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों का हाल सबसे बूरे दौर से गुजर रहा है। कम राजस्व मिलने के कारण प्रदेश की रोडवेज ने आगरा जाने वाली तीन बसों के रुट बंद कर दिए हैं। इस से फरीदाबाद से बस से आगरा जाने वाले यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। महामारी का प्रकोप सभी पर पड़ रहा है।

फरीदाबाद से पहले आगरा के लिए 6 रुट चला करते थे, लेकिन अब 3 ही चला करेंगे। कुछ समय पहले भी रूट खराब होने के कारण रोडवेज ने सिर्फ 10 बसों को चलाने का निर्णय लिया था।

फरीदाबाद : कम राजस्व के कारण रोडवेज ने आगरा रुट से हटाई बसें

कोरोना वायरस ने जिस प्रकार सभी जगह अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं, उस से निकलना उतना ही कठिन होता जा रहा है। कुछ समय पहले रूट खराब के कारण फरीदाबाद बस अड्डे से आठ और पलवल से छह बसों को बंद किया गया था। यात्रियों को केवल सात बसों की सेवा उस समय मिली थी।

राजस्व न मिलना सभी विभागों के लिए बड़ी चिंता है, उस से बड़ी चिंता सरकार के लिए है। आगरा रुट की पहले जब बसें रोकी गईं थी तब विभाग से मिली जानकारी यह थी कि खराब रूट के कारण बसों को काफी क्षति पहुंच रही है। आए दिन बसें खराब हो कर बस डिपो पर खड़ी हो रही हैं। मेंटेनेंस का खर्च बढ़ रहा था इसलिए संख्या कम की थी।

महामारी का प्रकोप सबसे अधिक गरीबों पर ही पड़ा है। रूट कम होने के कारण बल्लभगढ़ से आगरा जाने वाली सवारियों को अब उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व दिल्ली की बसों के ऊपर निर्भर होना पड़ेगा ऐसा हो सकता है।

रोडवेज में सबसे अधिक गरीब ही सफर करते हैं। इससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा रोडवेज बस के बल्लभगढ़ बस अड्डे से आगरा के लिए छह रूट चलते थे। इसलिए सवारियों को बल्लभगढ़ बस अड्डे पर दूसरे प्रदेशों से आने वाली बसों की इंतजार में ज्यादा समय तक नहीं बैठना पड़ता था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago