फरीदाबाद में ग्रीन बेल्ट को बनाया जाएगा और भी हरा भरा, बढ़ेगा वन क्षेत्र

फरीदाबाद में कोरोना की ख़बरों के बीच के सुखद खबर आयी है। जिले की ग्रीन बेल्ट को हरा भरा बनाकर हरियाणा वन विभाग वन क्षेत्र को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करेगा। लेकिन फरीदाबाद में ग्रीन बेल्ट की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं है। ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण व कब्जों की भरमार है। जहां पौधे होने चाहिए, वहां कुछ और ही हो रहा है।

पेड़ – पौधों से ही मनुष्य का जीवन सबसे सरलता से चलता है, लेकिन नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की उदासीनता से हालात सुधर नहीं रहे हैं।

फरीदाबाद में ग्रीन बेल्ट को बनाया जाएगा और भी हरा भरा, बढ़ेगा वन क्षेत्र

कोरोना महामारी में जिस प्रकार सभी का झुकाव पेड़ – पौधों की और हुआ है, यदि यह पहले हो जाता तो जिले में कुछ अधिक पेड़ होते। सेव अरावली ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस बाबत वन मंत्री कंवर पाल गुर्जर से शिकायत की है। वन एवं पर्यटन मंत्री 15 अगस्त को ध्वजारोहण के लिए आए थे। सर्किट हाउस में सेव अरावली ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वन मंत्री से मुलाकात करते हुए बताया कि ग्रीन बेल्ट पर पौधारोपण करने में कब्जे व अतिक्रमण रोड़ा बने हुए हैं।

हरियाणा में 20 प्रतिशत वन क्षेत्र बनाने के इस प्रोजेक्ट में मंत्रियों की हरी झंडी मिल गई है। मंत्री ने पहले कहा था कि वह इस बारे में सभी विधायकों से बात करेंगे और पूरा सहयोग किया जाएगा। पदाधिकारियों ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि यदि प्रशासन का साथ मिल जाए तो वह जिले में वन क्षेत्र को काफी बढ़ा सकते हैं।

पेड़ – पौधों को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाएं, इनकी छाँव में ही हमारा कल सुरक्षित है। फरीदाबाद में जगह – जगह ग्रीन बेल्टों के ऊपर अतिक्रम लोगों ने किया हुआ है। प्रशासन की सख्ती से पहले लोगों को इन्हें पहले ही हटा लेना चाहिए। नगर निगम के पीले पंजे की नौबत नन आए ऐसा काम जनता को करना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago