Categories: Government

जानिए सतलुज नहर विवाद पर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच किया बातचीत हुई ।

सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण के संदर्भ में केंद्र, हरियाणा व पंजाब के मध्य हुई वार्ता संतोषजनक रही। दूसरे दौर की वार्ता एक सप्ताह के उपरांत होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वार्ता खुले मन से हुई और सतलुज यमुना लिंक नहर का निर्माण होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अंतर्गत नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

जानिए सतलुज नहर विवाद पर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच किया बातचीत हुई ।

इस उच्चस्तरीय बैठक में सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण के संदर्भ में गहनता से विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के उपरांत केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस प्रथम दौर की उच्चस्तरीय वार्ता को एक प्रकार से संतोषजनक बताते हुए कहा कि एक सप्ताह के उपरांत दूसरे दौर की वार्ता होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वार्ता खुले मन से हुई और सतलुज यमुना लिंक नहर का निर्माण होना चाहिए।

मैत्रीपूर्ण समाधान के लिए सभी रास्ते खुले हैं । दूसरे दौर की वार्ता के उपरांत संपूर्ण विवरण के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय को अवगत करवाया जाएगा।केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि इस प्रथम उच्चस्तरीय बैठक में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने- अपने दृष्टिकोण से अपने विचार व्यक्त किए।नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया भी मौजूद रहे। बैठक में जल शक्ति मंत्रालय के सचिव श्री यू पी सिंह व हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री देवेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

नई दिल्ली में सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण के संदर्भ हुई उच्च स्तरीय बैठक भाग लेते हुए केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने इस उच्च स्तरीय विचार बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाग लिया। बैठक में मौजूद हैं केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया।

नई दिल्ली में सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण के संदर्भ हुई उच्च स्तरीय बैठक भाग लेते हुए केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह। बैठक में मौजूद हैं केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago