हरियाणा के इस जिले ने बनाया नया रिकॉर्ड, देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्टिंग में बना नंबर वन

कोरोना वायरस ने अपनी जड़ें जिस प्रकार मजबूत की हुई हैं, उस से लगता है कि इस से निजात पाना बहुत कठिन होगा। सभी जगह महामारी से लोग पस्त हैं। प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के किसी भी जिले में हुई कोरोना की जांच के मामले में गुरुग्राम सबसे आगे निकल चुका है। गुरुग्राम में प्रति दस लाख लोगों पर करीब एक लाख जांच हो रही हैं, जो देश के किसी भी जिले की सर्वाधिक संख्या है। कोरोना मरीजों के दोगुने होने का अनुपात भी बढ़कर 94-95 दिन हो गया है।

फरीदाबाद में महामारी अपने चरम पर है। सीएमओ के अनुसार बुधवार तक गुरुग्राम प्रति दस लाख पर एक लाख जांच करने वाला जिला बन जाएगा, यह पूरे देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में में 1,38,921 लोगों की जांच की जा चुकी है।

हरियाणा के इस जिले ने बनाया नया रिकॉर्ड, देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्टिंग में बना नंबर वन

हरियाणा के हीरे फरीदाबाद और गुरुग्राम में कोरोना महामारी ने तबाही मचा दी है। सिविल सर्जन ने बताया कि गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में न केवल कमी आई है बल्कि मृत्यु दर भी घटकर 1.25 फीसदी रह गई है।जिले में मरीजों की सक्रियता की दर भी घटकर 6.95 फीसदी तक हो गई है जबकि स्वस्थ होने का अनुपात बढ़कर 92.05 फीसदी हो गया है।

महामारी को हरा तो सकते हैं, यदि हम सतर्कता दिखाएं। प्रदेश में 47 हजार मामले होने वाले हैं। इसमें से 38,939 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। प्रदेश का 83.90 रिकवरी प्रतिशत है, जबकि प्रदेश भर में 6943 एक्टिव केस है। हरियाणा में 538 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से 378 पुरुष है और 150 महिलाएं है। जबकि कोरोना को लेकर टिवनसिटी में मरीजों की रिकवरी प्रतिशत निचले पायदान पर है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद की जनता से कोरोना का भय निकल चुका है। महामारी अब आम सी लगने लगी है। गुड़गांव 91.95 रिकवरी प्रतिशत के साथ पहले, फरीदाबाद 90.84 के साथ दूसरे व झज्जर 90.73 रिकवरी प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं यमुनानगर की बात करें तो जुलाई माह से कोरोना के मामलों में इजाफा तो हुआ, मरीजों के मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago