होम क्वारंटाइन हुए सीएम मनोहर लाल, जानें क्या रही कोरोना टेस्ट रिपोर्ट

महामारी का प्रकोप हर दिन बढ़ता जा रहा है। लोग सतर्कता का परिचय जरा भी नहीं दे रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होम क्वारंटाइन हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने खुद को तीन दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया है। सीएम खट्टर का कहना है कि मेरी कोरोना टेस्ट ( की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन एहतिहात जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं पिछले दिनों कई लोगों के संपर्क में आया हूं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है’

सीएम की एहतिहात से सभी को सीख लेनी चाहिए। फरीदाबाद में लोग बेखौफ घूम रहे हैं। खुद को क्वारंटाइन करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से भी सतर्क रहने और एहतियात बरतने की अपील की है।

होम क्वारंटाइन हुए सीएम मनोहर लाल, जानें क्या रही कोरोना टेस्ट रिपोर्ट

महामारी किसी को नहीं बक्श रही है। ग्रह मंत्री हो या आम आदमी सभी को अपनी चपेट में ले रही है। सीएम खट्टर ने एक ट्वीट के जरिए खुद को क्वारंटाइन करने की जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर कहा, मैं पिछले दिनों में कई ऐसे लोगों के संपर्क में आया हूं, जिनमें कोरोना के लक्षण पाए गये हैं। हालांकि, मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है, जो नेगेटिव आया है. लेकिन एहतियात के तौर पर मैं अपने आपको 3 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर रहा हूं।

जिस तेजी से महामारी के आकड़ें बढ़ते जा रहे हैं, ये चिंताजनक हैं। मालूम हो कि हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ 93 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसके साथ सिटी ब्यूटीफुल में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2102 तक पहुंच चुक गई, जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 934 रही।

महामारी को हम सभी सरलता से हरा सकते हैं, लेकिन सतर्कता नहीं दिखाते। पीजीआई में सेक्टर 40 के रहने वाले 87 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई. बुजुर्ग हाइपरटेंशन और डाइबिटीज से भी पीड़ित था। वहीं रविवार को 19 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चंडीगढ़ में ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 1167 तक पहुंची, जबकि कोरोना की वजह से शहर में अभी तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago