Categories: Government

हरियाणा ऊर्जा मंत्री रणजीत ने समझी भिवानी के लोगो की परेशानी, रातो रात कराया समस्या का समाधान ।

हरियाणा के विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह की सक्रियता और सख्त आदेशों के चलते भिवानी में आदर्श महिला महाविद्यालय के पास स्थित ट्रांसफार्मर को रातों-रात बदल दिया गया। इस ट्रांसफार्मर के हटने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ राहगीरों और कॉलेज में पढऩे वाली बेटियों ने भी राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि यह ट्रांसफार्मर लम्बे अर्से से समस्या का कारण बना हुआ था और हर वक्त यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता था। शहर का व्यस्ततम चौक होने व ट्रांसफार्मर महिला कॉलेज के साथ सटा होने के कारण खतरा और भी अधिक बढ़ गया था। यह ट्रांसफार्मर फुटपाथ के बीचों-बीच मौजूद था जिससे आए दिन छात्राओं के साथ-साथ हजारों लोग इसके नीचे से होकर गुजरते थे।

हरियाणा ऊर्जा मंत्री रणजीत ने समझी भिवानी के लोगो की परेशानी, रातो रात कराया समस्या का समाधान ।

दो दिन पूर्व यह मामला विद्युत मंत्री श्री रणजीत सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने विभाग के अधिकारियों को तुरंत इस ट्रांसफार्मर को हटाने के निर्देश दिए और लगातार इसकी जानकारी लेते रहे। दोपहर 12 बजे विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को बदलने में जुट गए। भीड़-भाड़ वाला इलाका होने के कारण उन्हें अच्छी-खासी मशक्कत करनी पड़ी और रात 12 बजे तक कार्य समाप्त करके अधिकारियों ने इसकी सूचना विद्युत मंत्री को दी।

बताया जाता है कि पिछले 30 वर्षों से यहां ट्रांसफार्मर लगा हुआ था और छात्राओं के परिजनों व व्यापारिक संगठन द्वारा कई बार अधिकारियों व नेताओंं से अनुरोध किया गया था। हांसी गेट व्यापार मण्डल एसोसिएशन ने इस कार्य के लिए विद्युत मंत्री श्री रणजीत सिंह का आभार भी व्यक्त किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago