मुश्किल की इस घड़ी में आप नेता भी आए आगे पके खाने के एक हजार पैकेट किए वितरित।

पूरे विश्व के साथ हमारा देश भी कोरोना जैसी भयानक
महामारी से जूझ रहा है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लागू लाकडाउन के चलते गरीब व असहाय जनता को भोजन के लाले पड़े हुए हैं।

ऐसे में सरकार के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठन व राजनैतिक दल जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ‘आप’ के वरिष्ठ नेता हरेन्दर भाटी ने बुधवार को बल्लभगढ़ के तिगांव क्षेत्र में पके खाने के करीब एक हजार पैकेट वितरित किए। इस मौके पर हरेन्दर भाटी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। ईश्वर ने समर्थ बनाया है और सेवा के लिए तन, मन, धन भी दिया है। इसलिए मुसीबत के समय गरीबों व जरूरतों की मदद करने से बड़ी कोई समाजसेवा नहीं है। इसी के तहत वे सभी जरूरतों की मदद करने को हमेशा प्रयासरत रहते हैं। भाटी ने इस मौके पर सभी को अपना फोन नंबर भी जारी किया और कहा कि वे चौबीसों घंटे अपने क्षेत्रवासियों के साथ हमेशा अपने परिवार की तरह रहे हैं और आगे भी इसी तरह मदद करते रहेंगे।

हरेन्दर भाटी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के आग्रह पर डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ, एम्बुलेंस चालक, पुलिस, डिफेंस, अर्ध सैनिक बल, बिजली कर्मचारी तथा सफाई कर्मचारी आदि समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी कोरोना महामारी से बचाव के लिए देशसेवा में लगे हैं। ऐसे में जरूरी है कि यदि किसी कर्मचारी की देशसेवा करते हुए कोरोना संक्रमित होने अथवा किसी भी कारण से मौत हो जाए तो सरकार उसे शहीद का दर्जा देने के साथ-साथ मृतक के परिवार से किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और एक पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी आवंटित करने के अलावा आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपए की राशि मुहैया कराने का काम करें।

इस अवसर पर उनके दिनेश मंगला, विनोद भाटी, लखपत राय, मनोज, मिलन,जितेन्दर रावत, यतेन्दर ठाकुर, संजय वाल्मीकि, नरेन्दर सरोहा तथा शैलेन्दर शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने इस जनसेवा में हाथ बंटाया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago