Categories: Government

हरियाणा के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने चीनी मिल प्रसंघ अधिकारियों से करी बातचीत ।

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के अधिकारियों के साथ-साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोहाना की चौधरी देवी लाल सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता गत दिवस की।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले सीजन के लिए आगामी 1 नंवबर, 2020 तक मिल की मरम्मत इत्यादि का कार्य पूरा कर लिया जाए ताकि समय से मिल को चालू किया जा सके ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हों।

हरियाणा के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने चीनी मिल प्रसंघ अधिकारियों से करी बातचीत ।

गोहाना की चौधरी देवी लाल सहकारी चीनी मिल के कार्य की समीक्षा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को आपस में मिलकर चीनी मिल को घाटे से उभारने के लिए विचार करके आगे बढऩा होगा और चीनी मिल को अपना समझकर चलाना होगा। उन्होंने कहा कि फिजूल खर्चीं को कम करना होगा और मरम्मत इत्यादि में बढिय़ा क्वालिटी के कलपुर्जों का इस्तेमाल करना होगा ताकि सीजन के दौरान मिल ब्रेकडाउन न हों।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी कार्य में कोई कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल, गोहाना के अधिकारियों ने सहकारिता मंत्री को अवगत करवाया कि इस मिल की पिराई क्षमता 2500 टन गन्ना प्रतिदिन है। मिल द्वारा गन्ना विकास योजना के तहत विभिन्न सुविधाएँ किसानों के लाभ हेतू उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

बैठक के दौरान मंत्री को अवगत करवाया गया कि किसानों की पर्ची जारी करने के लिये एक पेपरलैस सिस्टम अपनाया गया है और आने वाले पिराई सत्र में किसानों को पर्ची की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी। किसानों के लाभ हेतु मिल द्वारा विकसित किये गये ऐप पर भी किसानों के लिये यह जानकारी उपलब्ध है।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने गोहाना क्षेत्र के आसपास से आए हुए किसानों के सुझाव भी सुनें और उन्हें क्रियान्वित करवाने का आश्वासन भी दिया।

इसके अलावा, उन्होंने गोहाना की सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों व कर्मियों के सुझाव व फीडबैक भी ली।
इस मौके पर हरियाणा सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार श्री मनीराम शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago