राशिफल 21 अगस्त 2020 : शुक्रवार के लिए क्या कहता है आपका भाग्य, जानें आज का दिन

राशिफल 21 अगस्त : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर के रख देगी। मानसिक चिंताएं भी हाई लेवल पर होंगी।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आप खुद में मजबूत रहेंगे। नए काम को करने की कोशिश करेंगे और थोड़ी जल्दबाजी में भी हो सकते हैं, इसे नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम को और भी बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। आपकी सोच विकसित होगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे लेकिन पुराने तरीके से।

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में होने वाली यकायक बढ़ोतरी आपको परेशान करके रख देगी इसलिए अपनी इनकम बढ़ाने और खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संपत्ति खरीदने के बारे में विचार करेंगे। काम के सिलसिले में आपका पूरा ध्यान रहेगा जिससे दोनों ही जगहों पर आप अच्छा करेंगे।

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी पढ़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे अपने साथ पढ़ने वाले दोस्तों को भी आप पढ़ाई में कुछ मदद कर सकते हैं।

तुला राशि – आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा। बेवजह की चिंताएं आपको परेशान करेंगी लेकिन भाग्य मजबूत होने से किसी भी तरह के काम बन ही जाएंगे जिससे आप खुशी महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस को मजबूत बनाने की दिशा में कोई नया प्रयास करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज अपनी सेहत में कुछ गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रूप से भी थोड़ा तनाव हावी हो सकता है।

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप भाग्य के भरोसे बैठकर कई कामों को अटका सकते हैं जिनसे बाद में आपको कुछ समस्या हो सकती है इसलिए आलस ना करें और कर्म करने की प्रवृत्ति को मजबूत करें।

कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में की गई कोशिशें सफल होंगी लेकिन आपका काफी वक्त लगेगा।

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी और आप अपने घर पर बैठकर अच्छे अच्छे पकवानों का मजा लेंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago