उचाना में शहीद जवानों के घर शोक प्रकट करने पहुंचे, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उचाना में शहीद अनूप और अग्रोहा में शहीद सतपाल भाकर के घर पहुंचकर दोनों वीर शहीद जवानों को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को पहले डिप्टी सीएम उचाना हलके के गांव खापड़ में शहीद के घर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे। उन्होंने शहीद अनूप के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और करीबन आधा घंटा शहीद के परिजनों से बातचीत की।

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शहीद अनूप के भाई को अनुकम्पा के आधार पर सेना में नौकरी दिलवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने उचाना के एसडीएम राजेश कोथ को शहीद अनूप की बटालियन से सम्पर्क कर बातचीत करने के निर्देश दिए ताकि इस कार्य को जल्द सिरे चढ़ाया जा सके। डिप्टी सीएम ने यह । उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है कि अनूप डयूटी पर देश की सेवा करते हुए बिजली करंट लगने से शहीद हो गए।

उचाना में शहीद जवानों के घर शोक प्रकट करने पहुंचे, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश एवं प्रदेश हमेशा राष्ट्र की रक्षा करने वाले सैनिकों का ऋणी रहेगा। उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अगर ग्राम पंचायत शहीद अनूप के नाम पर गांव में शहीद स्मारक या उनकी याद में कोई अन्य स्मृति स्थल बनवाना चाहते है तो प्रस्ताव सरकार को भिजवा दें और इसके निर्माण की मंजूरी भी जल्द दिलवा दी जाएगी। इस अवसर पर जेजेपी के कई पदाधिकारी भी साथ थे। उन्होंने भी शहीद अनूप के घर शोक प्रकट किया।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने हिसार के अग्रोहा पहुंचकर शहीद सतपाल भाकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। शहीद के परिजनों से दुख की इस घड़ी में धीरज रखने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि शहीद सतपाल भाकर देश के लिए शहीद हुए है और देश के लिए शहादत देना गर्व की बात है। अग्रोहा में शहीद के आवास पर पंहुचने पर डिप्टी सीएम ने सबसे पहले शहीद सतपाल भाकर की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शहीद सैनिक के परिजनों से काफी देर तक बातचीत की।

परिजनों को सांत्वना देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि देश के लिए उन्होंने अपने लाल को खोया है। उन्होंने कहा कि उनके वीर पुत्र की शहादत पर हरियाणा समेत पूरा देश गर्व कर रहा है। गौरतलब है कि सन् 1988 में गांव भोडा होशनाक में जन्में सतपाल भाकर 15 अगस्त को लद्दाख में शहीद हुए थे। शहीद सतपाल भाकर का बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

इस मौके पर जजपा के जिला अध्यक्ष जयपाल बांडाहेड़ी, हलकाध्यक्ष कैप्टन छाजू राम, राज्यमंत्री अनूप धानक के प्रतिनिधि के तौर पर उनके बेटे वीरेन अनूप धानक, एसडीएम राजेंद्र कुमार, डीएसपी अभिमन्यु, बीडीपीओ मनोज कुमार, सिल्क पुनिया, मा. बलराज सिंह, मेवा सिंह गोदारा, बबलू गोदारा, जापान सिंह नंबरदार, अनिल गोदारा, सरपंच बलबीर भांभू, स. गुरशरण सिंह, रवि बैनीवाल सहित गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago