Categories: Government

एसवाईएल मुद्दे का समाधान आपसी सहमति से लिया जाएगा, हरियाणा ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ।

हरियाणा के विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने राष्ट्र की कई प्रमुख समस्याओं को सुलझाने का काम किया है और एसवाईएल मुद्दे का समाधान भी आपसी सहमति से शीघ्र ही कर लिया जाएगा। अब यह मामला अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि जल्द ही हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलेगा।

श्री रणजीत सिंह ने आज सिरसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एसवाईएल मामले का निपटारा सौहार्दपूर्ण माहौल में हो, इसके लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की संयुक्त बैठक भी हो चुकी है और दोनों मुख्यमंत्री इस विषय पर अपना-अपना पक्ष रख चुके हैं।

एसवाईएल मुद्दे का समाधान आपसी सहमति से लिया जाएगा, हरियाणा ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ।

उन्होंने कहा कि पानी राष्ट्रीय संसाधन है और कोई भी इसे रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को नकारा नहीं जा सकता। पंजाब सरकार को चाहिए कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करे और हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे। विद्युत मंत्री ने कहा कि आगामी 26 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश हित व जनहित के मामलों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा और विपक्षी दलों के सकारात्मक सुझावों पर भी गौर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक कारगर योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं, जिनके सराहनीय परिणाम मिल रहे हैं। सरकार द्वारा ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर चलते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
श्री रणजीत सिंह ने कहा कि लोगों ने कोरोना की चुनौती को स्वीकारते हुए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत में रिकवरी रेट काफी बढ़ा है और हरियाणा में यह लगभग 90 प्रतिशत है।

इससे पहले, विद्युत मंत्री ने आमजन की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल स्थापित करें और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को सरलता से सुविधा मुहैया करवाने के लिए कटिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago