फरीदाबाद की पॉश सोसायटी के फ्लैटों में घुसा पानी, लोग घर छोड़ने को मजबूर

बारिश आयो ज़रा बरसाओ गर्मी से राहत दिलवाओ, लेकिन रुको फरीदाबाद नगर निगम को पहले उठाओ। जिले में गत दिनों हुई बारिश से लोग अभी तक परेशान हैं। मथुरा रोड पर स्थित ओमेक्स स्पा विलेज सोसाइटी शहर की पॉश सोसाइटियों में आती है, लेकिन बारिश के मौसम में ये किसी तलाब से कम नहीं लगती। बारिश के चलते सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भर गया है।

प्रशासन के साथ – साथ सोसाइटी के अधिकारीयों को इसकी सुध लेनी चाहिए। सोसायटी के लोगों का कहना है कि इस बारे में बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।

फरीदाबाद की पॉश सोसायटी के फ्लैटों में घुसा पानी, लोग घर छोड़ने को मजबूर

सोसाइटी को छोड़ अगर सेक्टर्स की बात करें तो यहां लोगों का और भी बुरा हाल है। लेकिन सीवर का पानी लीक होने से ओमेक्स सोसायटी के बेसमेंट में अक्सर पानी जमा हो जाता है। बारिश के दिनों में तो यह समस्या बढ़ जाती है। सोसायटी के रेजिडेंट ने बताया कि हमारी सोसायटी 14 मंजिला है। सोसायटी के बेसमेंट में अक्सर पानी लीक होता रहता है।

जान को जोखिम में डाल कर यहां के लोग रह रहे हैं। पानी जमा होने के चलते बेसमेंट के पिलर कमजोर हो रहे हैं। ऐसे में यहां पर कोई भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। गत दिनों हुई बारिश के दौरान फिर से पानी बेसमेंट में जमा होने लगा है। लोगों ने कंपनी प्रबंधकों को इस बारे में जानकारी दी है ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

ऐसी बातें भी सामने आई हैं कि भूमितल बने फ्लैट व बेसमेंट में पानी भर गया है। बिजली के पोल पर लगे बिजली के मीटर आदि पानी में डूब गए, जिसकी वजह से सोसायटी की बिजली बंद करनी पड़ी। अब इस बात में कितना सच है यह सोसाइटी वाले ही जानें। बारिश के बाद स्थानीय निकायों की पोल खुल गई है। पॉश

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago