हरियाणा में खुलेंगे बैग फ्री स्कूल, ‘पहले आओ-पहले पाओ’ से मिलेगा दाखिला

महामारी कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अर्थव्यवस्था के बाद यदि कुछ हुआ है तो वे है शिक्षा। सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश में 1000 सरकारी मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी है। ये बैग फ्री स्कूल होंगे। 108 नए अंग्रेजी मीडियम सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी खोले जाएंगे। इन स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया अगले महीने यानी सितंबर-2020 से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी।

प्रदेश में संस्कृति विद्यालय खुलने से युवाओं का भविष्य उज्जवल होगा। निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए खोले जा रहे हैं। राज्य में 23 सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल हैं और 418 बैग फ्री स्कूल पहले से ही चल रहे हैं।

हरियाणा में खुलेंगे बैग फ्री स्कूल, 'पहले आओ-पहले पाओ' से मिलेगा दाखिला

शिक्षा ही वही साधन है जिसके जरिये हम कुछ भी पा सकते हैं। इन स्कूलों के लिए शिक्षकों का एक अलग कैडर होगा और इनका चयन मौजूदा सरकारी स्कूलों के शिक्षण स्टाफ में से स्क्रीनिंग के आधार पर किया जाएगा। इन स्कूलों के लिए शिक्षकों की एक अलग स्थानांतरण नीति तैयार की जाएगी।

किसी भी राज्य सरकार का यह धर्म होना चाहिए कि वे शिक्षा को प्रथम स्थान दे। प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में चल रहे मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा जाएगा, ताकि पढ़ाई का स्तर और तेजी से बदला जा सके। 1000 प्राइमरी संस्कृति मॉडल स्कूलों में अंग्रेजी-हिंदी दोनों माध्यम होंगे।

प्रदेश सरकार सस्ती दरों पर शिक्षा प्रदान कर रही है। 1 से 5 वीं कक्षा के छात्रों से 500 रुपए का एक बार प्रवेश शुल्क लिया जाएगा, 6वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं के लिए यह 1000 रुपए होगा। कक्षा 1 से 3 के छात्रों से 200 रुपए, कक्षा 4 और 5वीं के लिए 250 रुपए, कक्षा 6 से 8 वीं कक्षा तक के लिए 300 रुपए, कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए 400 रुपए और कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 500 रुपए मासिक शुल्क लिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago